धर्म-अध्यात्मrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

देवी के दरबार में मची रही भजनों की रमझट

  • मांडवा में वाराहीमाता मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से शुरू

सिरोही. मांडवा के वाराहीमाता मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से शुरू हुआ। रात को भजन-जागरण में रातभर रमझट मची रही। देवी के दरबार में दर्शनार्थियों की रेलमपेल मची हुई है। आयोजन समिति के अनुसार बुधवार को ध्वजारोहण के साथ मेला शुरू होगा। माता को महाप्रसादी का भोग लगाने के बाद श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उल्लास बना हुआ है।

उल्लास से सम्मिलित होते हैं समाजबंधु
आयोजन समिति के अनुसार यह कश्यप गौत्रीय रावल ब्राह्मण समाज की कुलदेवी वाराहीमाता का मंदिर है। यहां सालभर कई कार्यक्रम होते हैं। वार्षिकोत्सव की तिथि पर यहां ध्वजारोहण व महाप्रसादी का आयोजन रहता है। इसमें रावल ब्राह्मण समाज के सभी गौत्रीय बंधु सम्मिलित होते हैं।

ढोल-ढमाकों की धुन पर मां की महाआरती
वार्षिकोत्सव को लेकर देवी मां की प्रतिमा पर नयनारम्य आंगी रचना की गई है। पूर्व संध्या पर अखंड ज्योत के बीच घंटे-घडिय़ाल व ढोल-ढमाकों की धुन पर मां की महाआरती गई। फिर भजन-जागरण से वार्षिकोत्सव का आगाज किया गया। महोत्सव को लेकर यहां दो दिनों से अच्छी सजावट की गई है। गांव में तोरणद्वार व आकर्षक रोशनी सज्जा मन मोह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button