सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजस्थान

स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों के घपले का आरोप, जांच शुरू

  • एसीबी ने जांच के लिए प्रमुख सचिव को भेजा पत्र
  • सिरोही सीएमएचओ व डिप्टी सीएमएचओ पर आरोप

सिरोही. सिरोही सीएमएचओ व डिप्टी सीएमएचओ पर विभिन्न अनियमितताओं एवं घपलों के आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में परिवाद दर्ज करवाया गया है। भाजपा जिला मीडिया संयोजक रोहित खत्री की ओर से भेजे गए प्रकरणों पर एसीबी ने शिकायत दर्ज की है। एसीबी मुख्यालय जयपुर ने इन गंभीर शिकायतों पर उच्च स्तरीय जांच के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा विभाग जयपुर को पत्र भेजा है।

इसलिए एसीबी को भेजी शिकायत
परिवाद के तहत बजट व टेंडर प्रक्रिया आदि में घपले एवं गंभीर अव्यवस्थाओं के आरोप लगाए गए हैं। जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में मरीजों की जांच नहीं होने, कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं, टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर, अनावश्यक खरीददारी एवं जनस्वास्थ्य के प्रति अत्यंत लापरवाह रवैये व प्रशासनिक पदों का उपयोग जनहित के बजाय निजी एवं वित्तीय हितों की पूर्ति करने के आरोपों को लेकर एसीबी को शिकायत पत्र भेजा था। इस पर सीएमएचओ डॉ.दिनेश खराड़ी व डिप्टी सीएमएचओ सत्यप्रकाश शर्मा पर शिकायत दर्ज की गई है।

जिला कलक्टर ने भी गठित की है कमेटी
उधर, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि गत दिनों जिला कलक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर से भी इस मामले में शिकायत की थी। जिला कलक्टर ने सीएमएचओ डॉ.दिनेश खराड़ी के खिलाफ एनएचएम के बजट में करोड़ों के घोटाले व आमजन को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने को लेकर मिली शिकायत के आधार पर कमेटी गठित कर जांच प्रारंभ की है। बताया कि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव को भी शिकायत की है, जिसकी जांच अभी चल रही है। किसी भी स्तर से जांच पूरी नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button