
- भाजपा कार्यकर्ता गांवों में करेंगे प्रवास, किसानों से होंगे रूबरू
- केंद्र की किसान कल्याण योजनाओं का करेंगे प्रचार
सिरोही. भाजपा कार्यकर्ता अब गांवों की परिक्रमा करेंगे। इसके तहत कार्यकर्ता हर गांव में सम्पर्क करेंगे तथा किसानों से रूबरू होंगे। इस दौरान केंद्र की किसान कल्याण योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। वहीं, किसान व मजदूरों से संकल्प पत्र भरवा कर सुझाव लिए जाएंगे। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ सभी जिलों में इसका आगाज किया गया है। सिरोही जिलास्तरीय कार्यक्रम सरूपगंज में आयोजित किया गया।#Sirohi. BJP Kisan Morcha workers now parikrama the villages
आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है सरकार
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत एक माह में जिले के प्रत्येक गांव को सम्पर्क किए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने जनता को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में जुटे रहने का आह्वान किया।
इस तरह रहेगा परिक्रमा कार्यक्रम
इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ ने बताया की यह यात्रा एक महीने तक जिले में भ्रमण करेगी। प्रतिदिन पांच गांव के किसानों व ग्रामीणों से रूबरू होंगे। यात्रा के तहत कार्यकर्ता हर मंडल में किसी एक गांव में देवदर्शन कर श्रमदान करेंगे। किसान चौपाल, संकल्प पत्र वितरण, सुझाव संकलन आदि पर कार्य किए जाएंगे।
किसान-मजदूर को समृद्ध बनाने का काम करेंगे
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि परिक्रमा यात्रा के तहत गांवों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजनाएं, किसानों को समृद्ध बनाने की योजनाओं आदि पर जानकारी दी जाएगी। यह यात्रा किसानों के लिए वरदान साबित होगी। किसानों की समस्याओं को सुना जाएगा। किसान-मजदूर को समृद्ध बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव में जाएंगे। सरकारी की योजनाओ का लाभ कैसे मिले इस पर टीम बनाकर यात्रा से सभी को जोडऩे का लक्ष्य है।
इनकी रही मौजूदगी
स्वरूपगंज में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी, सुरेश कोठारी, बाबूभाई पटेल, मांगूसिंह देवड़ा, हेमेंद्रसिंह देवड़ा, नरपतसिंह राणावत, रूपाराम देवासी, दीपेंद्रसिंह, जयदीपसिंह, अमराराम प्रजापत समेत कई लोग मौजूद रहे।
https://rajasthandeep.com/?p=5729 … प्रदेश में अवैध रूप से बिक रही पंजाबी शराब!- आबूरोड में तस्करी वाहन में मिली पंजाबी व राजस्थान निर्मित शराब की मिली-जुली खेप- आबकारी की मॉनिटरिंग पर सवाल… जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5387 … ये लोकसभा चुनाव तय करेंगे भारत का भविष्य- लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, आखिर कार्यकर्ता क्यों करेंगे गांवों में प्रवास … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5347 … नंदनवन के संत पर नंदगांव तीर्थ से जेवरात व नकदी चुराने का आरोप- न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो संत, ट्रस्टी व अन्य के खिलाफ दर्ज किया परिवाद… जानिए विस्तृत समाचार…