सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

जिताऊ व टिकाऊ कार्यकर्ताओं को मिलेगी टिकट में प्राथमिकता

  • नगर निकाय व पंचायतराज चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

सिरोही. भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश से आए पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि टिकट वितरण में जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका कहना रहा कि व्यक्तिगत निष्ठा के बजाय संगठनात्मक मजबूती व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर फोकस रखा जाएं।

बैठक में चुनाव संचालन समिति के ओंकारसिंह लखावत ने चुनाव की सफलता के लिए व्यक्तिगत निष्ठा के बजाय संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। कहा कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जीत दिलवाने में अपनी भूमिका निभानी होगी। प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति पर जोर दिया। पूर्व मंत्री सीआर चौधरी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आग्रह किया। पूर्व विधायक हेमराज मीणा, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़ आदि ने विचार व्यक्त किए। जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्रसिंह चौहान, नारायण देवासी, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, जिला प्रमुख अर्जुनराम, प्रधान हंसमुख मेघवाल, विशनसिंह देवड़ा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button