- सांसद ने दी पशुपालकों व किसानों को प्रेरणा
सिरोही. पंचायतराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुम्बाराम चौधरी ने मंगलवार को मनादर में पुलिया निर्माण कार्य व देलदर में सम्पर्क सडक़ का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों को योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
समारोह में राज्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न अभियानों के माध्यम से आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण किया जा रहा है। विभिन्न बजट घोषणाओं और योजनाओं से प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र प्रवर्तित योजनाएं तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी से विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। पशुपालकों व किसानों को योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान दिलीपसिंह, नारायणसिंह देवड़ा, ईश्वरसिंह, कांतिलाल पुरोहित, विशनसिंह देवड़ा आदि मौजूद रहे।

विकास कार्यों का शिलान्यास
समारोह के दौरान मनादर सोलंकीवास में पुलिया निर्माण कार्य की लागत 175 लाख रुपए है। वहीं, देलदर में एक किमी सम्पर्क सडक़ 60 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी। इन कार्यों का शिलान्यास किया गया।



