सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

राजनीति में मतभेद हो पर साजिश के विरोध में एकजुटता रहें

  • भाजपा नेता दिनेश बिंदल ने जताई चिंता, साजिश की कड़ी भत्र्सना
  • भाजपा नेता ने एक बार भी नहीं लिया भाजपा नेताओं का नाम

सिरोही. पूर्व विधायक संयम लोढ़ा पर हमले की साजिश के मामले में भाजपा नेता दिनेश बिंदल (bjp leader dinesh binda) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने चिंता जताते हुए इस घटना को गंभीर माना तथा इस साजिश की कड़ी भत्र्सना की है। कहा कि ईश्वर ने पूर्व विधायक को बचा लिया, अन्यथा सिरोही की राजनीति पर बड़ा कलंक लग जाता। सिरोही जैसे शांत जिले में गैंगस्टरों का आगमन और राजनेताओं व व्यापारियों पर हमले की साजिश बड़ा ही गंभीर मामला है। त्वरित गति से एवं समय रहते इस साजिश का खुलासा करने पर उन्होंने राज्य सरकार व जांच एजेंसियों का आभार जताया। वे यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


उन्होंने बताया कि राजनीति में मतभेद हो, लेकिन इस तरह की साजिश हुई है तो इसके विरोध में एकजुट रहना चाहिए। मानवीय दृष्टिकोण के लिए भी इसे आवश्यक बताया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने एक बार भी राज्यमंत्री, सांसद या जिलाध्यक्ष का नाम नहीं लिया।

ऐसे मामलों में एकजुटता रहनी चाहिए
भाजपा नेता दिनेश बिंदल ने बताया कि वे भाजपा से लम्बे समय से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ता है एवं उन्हें लगा कि इस तरह के मामले में एकजुटता रहनी चाहिए। इसलिए वे व्यक्तिगत तौर पर मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार व जांच एजेंसियों तक यह बात पहुंचाना चाहते हैं। उधर, पूर्व विधायक पर हमले की साजिश को लेकर अन्य किसी भी भाजपा पदाधिकारी ने घटना की निंदा या भत्र्सना को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। लिहाजा सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट्स भी वायरल हो रहे हैं कि पूर्व विधायक (sanyam lodha) की सुरक्षा जैसे मामले को लेकर भाजपा से जुड़े लोग चिंतित ही नहीं है।

विरोध किया पर बोर्ड बनाने में साथ दिया
भाजपा नेता दिनेश बिंदल हाल ही में शिवगंज नगर पालिका क्षेत्र में पार्षद निर्वाचित हुए हैं। इस बार पालिका अध्यक्ष के लिए भी दावेदार रहे, लेकिन आपसी खींचतान में उन्हें अध्यक्ष के टिकट से वंचित कर दिया गया। इस पर उन्होंने स्थानीय विधायक राज्यमंत्री व जिलाध्यक्ष के समक्ष विरोध भी जताया, लेकिन यह भी स्पष्ट कहा कि वे भाजपा के साथ है और बोर्ड हम ही बनाएंगे। वे मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला महामंत्री तक रह चुके हैं।

बेबाकी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं
जनता के कार्यों को लेकर हमेशा ही आगे रहने वाले भाजपा नेता दिनेश बिंदल अपनी बेबाकी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ माह पहले ही सुमेरपुर में जनता के बीच दिए गए भाषण में थानों में पोस्टिंग के लिए पैसे देने या नीलामी होने वाला बयान भी सामने आ चुका है। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि जनता के कार्य अटकाने वाले अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध भी ये अक्सर मुखर रहते हैं। संभवतया ेबेबाकी को देखते हुए ही इनको पालिकाध्यक्ष की प्रबल दावेदारी के बावजूद ऐन वक्त पर साइड लाइन कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button