सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

झूठ बोल गुमराह कर रही भाजपा, जनता यह समझ चुकी है

  • कांग्रेस की ब्लॉकस्तरीय बैठक में पूर्व विधायक के आरोप

सिरोही. कालन्द्री में कांग्रेस की ब्लॉकस्तरीय बैठक में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा कई वर्षों से जनता के सामने झूठ बोल कर गुमराह करने का काम कर रही है। सिरोही की जनता इसे अब समझ चुकी है। यही कारण रहा कि सिरोही नगर परिषद के चुनाव परिणाम में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का जनादेश मिला।

उन्होंने कहा कि भाजपा शहरी क्षेत्र को अपना गढ़ मानती रही है, लेकिन वो ढह गया। भाजपा के शासन में समाज के सभी वर्ग दुखी है। किसान बिजली की समस्या से तो युवा रोजगार को लेकर और महिलाएं महंगाई को लेकर दुखी है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय शिक्षकों की और अस्पताल डॉक्टरों की कमी झेल रहे हैं। रोजगार नहीं मिलने से गरीब तबका परेशान है। भाजपा गायों के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आई, लेकिन गोशालाओं में गोवंश के अनुदान का भुगतान पिछले छह महीनों से नहीं किया जा रहा।

ताकि सोई हुई सरकार को जगाया जा सके
उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में 28 सितंबर को संत रामगिरी महाराज के सान्निध्य में सिरोही में रैली निकाली जाएगी, ताकि सोई हुई सरकार को गाय माता के लिए जगाया जा सके। विधानसभा समन्वयक अश्विनीकुमार, गुमानसिंह देवड़ा, हिम्मत सुथार, जिला उपाध्यक्ष मोहन सीरवी, नारायण सुथार, पीसीसी सदस्य किशोर पुरोहित, जिला सचिव तेजाराम, पुनीत अग्रवाल, भूराराम मेघवाल, महिला जिलाध्यक्ष रेणुलता व्यास, हेमलता शर्मा, ऋतिक मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष रतन माली ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान शिवलाल घांची, रतनसिंह, प्रतापराम मेघवाल, शैतानसिंह रावणा, महिपालसिंह, महेंद्रसिंह, ईश्वर पुरोहित, किशोरसिंह, वाकीदान चारण, नटवरसिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button