जयकारों के बीच मातर माता मंदिर का भूमि पूजन

- समारोह में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने की शिरकत
सिरोही. शहर की अशोक कॉलोनी में मातर माता सेवा संस्थान के तत्वावधान में मातर माता मंदिर नव निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। भैरव धाम डुडसी के महंत विक्रमनाथ महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में योगी महेशनाथ का सान्निध्य रहा। विधि विधान के कार्य आचार्य पंडित सुनील दवे ने करवाए। मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास की विधि की गई।
इस दौरान वास्तु हवन एवं भूमि पूजन यज्ञ में यजमान राहुल शर्मा व खुशबू शर्मा शाकद्वीपीय एवं सुरेशकुमार व उनकी धर्मपत्नी ने आहुतियां दी। ड्रोन से की गई पुष्प वर्षा के दौरान माता के जयकारों गुंजायमान रहे। भामाशाह महेंद्रसिंह पुत्र भंवरसिंह परमार परिवार की ओर से महाप्रसादी का भोग लगाया गया। वहीं, सिरोही राजपरिवार के सदस्य इन्द्रेश्वरसिंह देवड़ा, झाबुआ राजपरिवार के सदस्य जयसिंह झाबूआ, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र देवासी, उदयसिंह डिंगार, प्रेमसिंह सिलोइया, मातर माता अर्बुद धाम ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल माली, मंछाराम माली, संस्थान अध्यक्ष भीमसिंह चौहान, उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह परमार, सचिव महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष हितेश शाह, सह सचिव जयंतीलाल माली, संगठन मंत्री मदनलाल माली, व्यवस्थापक अशोक वैष्णव, सदस्य प्रवीणसिंह, राजेश गुलाबवानी, जीतुभाई माली गोयली, भंवरलाल माली, जितेन्द्र माली, अर्जुन वैष्णव, हरजीतसिंह कोटेसा, प्रमोद प्रजापत, कपिल पटेल, कमलेश आर्य, छगन पटेल, कल्पेश प्रजापत, प्रवीण विश्नोई, ईश्वरसिंह, सोनू सुथार समेत कई लोग मौजूद रहे।
क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है
समारोह में सिरोही राजपरिवार के सदस्य इन्द्रेश्वरसिंह देवड़ा ने कहा कि मातर माता का यह मंदिर वर्षों पुराना और क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है। नव निर्माण के बाद इसकी भव्यता में चार चांद लगेंगे। ऐसे में अब यह आध्यात्मिक केंद्र के रूप में भी विकसित हो सकेगा। कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन प्रवीणसिंह सिंदल ने किया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संस्थान की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया।



