जालोरjaloreराजस्थान

जनता की जान जोखिम में डाल रही तीन यात्री बसें सीज

-मोडिफाइड मिली बसों की बॉडी, हादसे की स्थिति में जान जाने का खतरा

जालोर. यात्रियों की जान जोखिम में डाल रही निजी यात्री बसों पर शिकंजा कसा जा रहा है। परिवहन विभाग की कार्रवाई में तीन बसों को सीज किया गया। विभाग की कार्रवाई के बाद हडक़म्प सा मचा रहा। कार्रवाई गुरुवार देर शाम की गई। बसों की बॉडी को मोडिफाइड कर रखा था, जिससे हादसा होने की स्थिति में ये बसें यात्रियों के लिए खतरा बन सकती थी।

इमरजेंसी गेट भी मापदंडों के अनुरूप नही
जिला अस्पताल के समीप चौराहे पर परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा कर टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान नियम विरुद्ध मॉडिफिकेशन पाए जाने पर तीन बसों को सीज कर दिया गया। सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि कुछ बसों में इमरजेंसी गेट भी निर्धारित सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप नहीं मिले। ऐसे में हादसा होने की स्थिति में यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकलने में खतरा हो सकता है। आपातकालीन व्यवस्था तक नियमों के अनुसार नहीं मिल रही।

दिल्ली वाली बस ऑनलाइन सीज
कार्रवाई के दौरान दिल्ली जा रही बस को भी सीज किया गया, लेकिन यह कार्रवाई ऑनलाइन की गई। इस बस में दिल्ली जाने वाले यात्री सवार होने से राहत दी गई। यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए बस को ऑनलाइन सीज किया गया। साथ ही बस संचालक को दो दिनों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ बस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button