सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

प्रदेश में रोड इंफ्रास्टे्रक्चर के लिए दो हजार करोड़ रुपए मंजूर

  • 3232 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सडक़ों का होगा निर्माण

सिरोही. प्रदेश में रोड इंफ्रास्टे्रक्चर मजबूत बनाया जा रहा है। इसके लिए दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा राशि मंजूर की गई है। इस राशि से 3232 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सडक़ों का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश का निरंतर आधारभूत विकास किया जा रहा है। रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, जो विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। इससे प्रदेश की प्रगति को भी नई गति मिल सकेगी। बजट 2026-27 में की गई घोषणा के तहत राज्य सरकार ने प्रदेशभर में नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सडक़ों के निर्माण के लिए कुल दो हजार 101.16 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले तीन हजार 232 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है।

जिले में 54 कार्यों की स्वीकृति
सिरोही जिले में कुल 3399 लाख की लागत से 54 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत पिण्डवाड़ा-आबू विधानसभा में 1209 लाख के 22 कार्य, रेवदर विधानसभा में 994 लाख के 13 कार्य तथा सिरोही विधानसभा क्षेत्र में 1196 लाख के 19 कार्य सम्मिलित हैं। सडक़ों की कुल लम्बाई 135.80 किमी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button