
- पैरों में आई गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती
सिरोही. घर के बाहर पेड़ की छंगाई करते समय विधायक पुत्र नीचे गिर गया। हादसे में उसके पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। बाद में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया। घायल युवक आबू-पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया का पुत्र बताया जा रहा है।#sirohi. MLA’s son fell on the spears of the gate while pruning the tree
घर के बाहर खड़ा है पेड़
जानकारी के अनुसार पिण्डवाड़ा के समीप वरली गांव में विधायक आवास के बाहर एक पेड़ हैं। इसकी डालियां बढ़ी होने से झुक गई है, जिससे हादसे का अंदेशा बना हुआ था। ऐसे में विधायक के पुत्र आशाराम ने खुद ही छंगाई करने की सोची। इस दौरान वह पेड़ से नीचे गिर गया।#abupindwara_mla_samaram
भालेनुमा सरियों पर गिरा विधायक पुत्र
बताया जा रहा है कि विधायक समाराम गरासिया क्षेत्र में जा रहे थे। इस दौरान पुत्र ने उनसे पेड़ की छंगाई करने की बात कही थी, लेकिन विधायक ने बाद के लिए टाल दिया था। लेकिन, विधायक के रवाना होते ही पुत्र पेड़ पर चढ़ गया। हादसे के दौरान वह पेड़ से सीधा लोहे के गेट पर गिरा, जिसमें भालेनुमा सरिए लगे हुए थे। सरिए उसके पैरों में आर पार हो गए।
आराम के बाद ठीक हो जाएंगी चोटें
हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल ही पिण्डवाड़ा ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार कर सिरोही रैफर कर दिया गया। इस दौरान सूचना मिलते ही विधायक भी दौरे से वापस लौट आए। सिरोही ट्रोमा सेंटर में उपचार के बाद स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि पैरों में चोटें आई हैं, जो आराम के बाद ठीक हो जाएंगी।
https://rajasthandeep.com/?p=4998 … पीडि़ता के आरोप पर महिला आयोग अध्यक्ष द्रवित, अधिकारी को किया जयपुर तलब- सीएमएचओ को भी लगाई लताड़ … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=4969 … प्रदेश का सबसे बड़ा घास बीड़ जोड़ बनेगा विकसित चारागाह- अब वाड़ाखेड़ा जोड़ में स्वच्छंद विचरण कर सकेंगे वन्य जीव … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=4957 … जिला अस्पताल के शिशु वार्ड की छत गिरी, पूरा पीओपी धराशायी- वार्ड में शिशु न थे, अन्यथा कई घरों के चिराग बुझ जाते… जानिए विस्तृत समाचार…