
- शहीद स्मारक कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप
- देशभक्ति गीतों के बजाय फिल्मी तरानों पर दी प्रस्तुति से रोष
- भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
सिरोही. शहर में शहीद स्मारक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्री में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के आयोजक नगर परिषद के समक्ष भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही अतिरिक्त जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को कचरा ढोने वाले वाहन में फेंक दिया गया। इसी तरह शहीदों के सम्मान में आयोजित म्यूजिकल नाइट में भी देशभक्ति गीतों के बजाय फिल्मी तरानों की प्रस्तुति दी गई। इससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त रहा।#Allegations of insulting the national flag during the martyr memorial program in Sirohi – BJP demonstrated
विधायक की मौजूदगी में हुआ लोकार्पण
ज्ञापन में बताया गया कि कार्यक्रम में विधायक संयम लोढ़ा समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने शिरकत की। इनकी मौजूदगी में हुए शहीद स्मारक के लोकार्पण कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया। म्यूजिकल नाइट में भी इसी तरह से फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे लोगों का इस कार्यक्रम से मोह भंग हो गया।
कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
ज्ञापन में बताया कि तिरंगे के साथ रामझरोखा मैदान से शहीद स्मारक तक मशाल रैली निकाली गई। इस दौरान कई लोगों ने अपने हाथ में थाम रखे राष्ट्रीय ध्वज को नगर परिषद के वाहन में फेंक दिया। यह वाहन कचरा ढोने के काम आता है। आयोजक नगर परिषद के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।
कड़ी कार्रवाई की मांग रखी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूरे जिला प्रशासन की मौजूदगी में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम का खुला उल्लंघन एवं राष्ट्रीय ध्वज को दूषित व कुरूपित करने का कृत्य किया गया है। कार्यकर्ताओं ने इस सम्बंध में ज्ञापन देकर मांग रखी कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विरोध-प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
भाजपा मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्रसिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, दिलीपसिंह मांडानी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली, पार्षद अरुण ओझा, गोविंद माली, गीता पुरोहित, मणिदेवी माली, सुरेश सगरवंशी, अशोक पुरोहित, हेमंत पुरोहित, महिपाल चारण, मांगूसिंह बावली, बाबूसिंह माकरोड़ा, कपूर पटेल, प्रीति चौहान, रणछोड़ प्रजापत, अजय भट्ट, अनिल प्रजापत, भंवर माली, शैतानसिंह परमार समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।
https://rajasthandeep.com/?p=4444 … चुनावी फायदे के लिए भाजपा ने फूंका जीत का मंत्र- कार्यकर्ताओं को समझाई बूथ से चुनाव जीतने की रणनीति … जानिए विस्तृत समाचार…