
- भाजपा में आम कार्यकर्ता पर विश्वास जता रहे और कांग्रेस में खास लोग ही टिकट पा रहे
- जालोर संसदीय क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए
सिरोही/जालोर. भाजपा में जहां आम कार्यकर्ता पर विश्वास जताया जा रहा है, वहीं कांग्रेस में खास लोग ही टिकट पा रहे हैं। जालोर संसदीय क्षेत्र में भी कमोबेश ऐसा ही हुआ। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी करते हुए जालोर संसदीय क्षेत्र के लिए वैभव गहलोत को मैदान में उतारा है। ये पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र हैं। लिहाजा मान सकते है कि भाजपा ने जहां धरातलीय कार्यकर्ता लुम्बाराम चौधरी को टिकट दिया है वहीं, कांग्रेस ने परिवारवाद पर ही विश्वास जताया है। वैसे कांग्रेस में कई मायनों में परिवारवाद ही हावी है। फिर चाहे आलाकमान हो या किसी राज्य में रहे मुख्यमंत्री।#Ticket for common worker in BJP and familism in Congress
टिकट तो तय था, घोषणा बाकी थी
वैभव गहलोत को इस लोकसभा सीट से मैदान में उतारे जाने का पहले से ही शायद तय हो चुका था, केवल घोषणा होना ही बाकी था। यही कारण रहा कि वे अपने समर्थकों के साथ पिछले कुछ समय से अलग-अलग जगहों पर बैठकों के जरिए टोह भी लेते रहे हैं। टिकट घोषणा वाले दिन मंगलवार को ही वे सुबह से सिरोही व जालोर के दौरे पर हैं एवं बुधवार को भी कार्यक्रम तय कर रखा है।
चौधरी सर्वश्रेष्ठ प्रधान रहे, नया चेहरा
राजनीतिक रूप से देखा जाए तो भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी स्थानीय एवं आम कार्यकर्ता हैं, जो इकाई अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष तक रह चुके हैं। प्रधान रहते हुए राज्य के सर्वश्रेष्ठ प्रधान का खिताब भी हासिल किया। अब लोकसभा क्षेत्र के लिए नए चेहरे के तौर पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
वैभव जोधपुर से हारे, अब जालोर से मैदान में
इसी तरह कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी वैभव गहलोत गत लोकसभा चुनाव के दौरान जोधपुर से मैदान में उतरे थे, जहां हार का सामना करना पड़ा। इस बार इन्हें जालोर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। कुछ समय पहले वे आरसीए में भी अध्यक्ष रह चुके हैं। कुल जमा यही कि मुख्यमंत्री पिता के रूतबे का पूरा सहयोग रहा।#Former Chief Minister Ashok Gehlot’s son fielded from Jalore
https://rajasthandeep.com/?p=5820 … टिकट के दावेदार से जुड़ी कंपनी पर आयकर छापा- वराह इंफ्रा लिमिटेड के जोधपुर व दिल्ली समेत अन्य ठिकानों पर जांच- जालोर संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा से चाह रहे टिकट … जानिए विस्तृत समाचार…
https://shorturl.at/apAJL … लग्जरी वाहन की नम्बर प्लेट पर लिखा राजा और भर लाया डोडा-पोस्त व गांजा, एक वाहन में मिली हरियाणवी शराब- रेवदर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई … जानिए विस्तृत समाचार…
https://shorturl.at/wRX39 … घर में रखी रकम खर्च कर झांसा देने के लिए बेटे व बहू ने रची लाखों के जेवरात व नकदी लूट की साजिश- झूठी साबित हुई लूटपाट की वारदात … जानिए विस्तृत समाचार…