
- धर्म और संस्कार के लिए गोसेवा पर दिया जोर
सिरोही. गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत व पंचायतराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने शनिवार को सिरोही जिले का दौरा किया। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान नया सानवाड़ा के समीप संचालित गोशाला का भी दौरा किया। यहां गोशाला संचालक महंत गोविंद वल्लभ महाराज से मुलाकात की। उन्होंने शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मंत्रियों ने गोसेवा के महात्म्य पर प्रकाश डाला। वहीं, धर्म व संस्कार के लिए गोसेवा पर जोर दिया।#Sirohi. Cow Husbandry Minister Zoraram Kumawat and Minister of State for Panchayat Raj Otram Devasi visited Sirohi district
अभिभूत दिखे गोपालन मंत्री
कार्यक्रम के दौरान गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही गोपूजन किया। गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने मानव जीवन में गोसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि गोसेवा व धर्म के लिए सरकार हर समय तैयार है। बताया कि वे गोशाला में किए जा रहे गोसेवा कार्यों से अभिभूत हैं। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि गोसेवा सबसे बड़ी सेवा है। सनातन धर्म में गोसेवा को लेकर काफी वृतांत है।
गोसेवा से जीवन में आएगा सकारात्मक परिवर्तन
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि श्रीपतिधाम के महंत गोविंद वल्लभ महाराज ने मंत्रियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में महंत ने कहा कि हमें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है तो गोसेवा करनी चाहिए। इससे आने वाली पीढिय़ां खुशहाल होंगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
https://rajasthandeep.com/?p=5347 … नंदनवन के संत पर नंदगांव तीर्थ से जेवरात व नकदी चुराने का आरोप- न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो संत, ट्रस्टी व अन्य के खिलाफ दर्ज किया परिवाद… जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5323 … करोड़ों का बजट फूंक गए और टॉयलेट्स टूटे-फूटे ही रह गए – राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने जिला अस्पताल का जायजा लिया तो सामने आई अव्यवस्थाएं … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5277 … अखेलाव बांध के पानी में गड़बड़ाया मछलियों का रेस्पीरेटरी सिस्टम- बड़ी तादाद में मर गई मछलियां और जिम्मेदार बने मूकदर्शक… जानिए विस्तृत समाचार…