
- उदयपुर के रास्ते सिरोही पहुंचे केंद्रीय मंत्री, यहां से सुंधामाता रवाना
सिरोही. संसदीय मामलों एवं केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गुरुवार को उदयपुर (UDAIPUR) के रास्ते सिरोही (SIROHI) पहुंचे। वे यहां से जालोर (JALORE) जिले के सुंधामाता (SUNDHAMATA) स्थित राजपुरा के लिए रवाना हुए, जहां हनुमान आश्रम के संत ने जमीनी विवाद में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में स्थानीय विधायक पूराराम चौधरी (MLA_PURARAM) पर संत के साथ विवाद करने के आरोप हैं। इस सम्बंध में विधायक समेत तीन जनों पर पुलिस में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।#jalore.Saint Suicide Case: Allegations on MLA, hence the visit of Union Minister
सिरोही आगमन पर केंद्रीय मंत्री से इस सम्बंध में बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे चुप्पी साध गए। उनका कहना था कि इस सम्बंध में वहां का दौरा किए बगैर कुछ नहीं कह सकते।
अमृत महोत्सव देशवासियों के लिए गौरवशाली क्षण
यहां शहर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव को देशवासियों के लिए गौरवशाली क्षण बताया। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी जन जागरण किए जाने का आह्वान किया। यहां बाहरीघाटा स्थित एक होटल के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
तूफानी दौरा कर दिल्ली प्रस्थान
केंद्रीय मंत्री तूफानी दौरे पर आए। वे उदयपुर के रास्ते सिरोही पहुंचे तथा यहां से जालोर जिले में सुंधामाता के लिए रवाना हुए। वहां राजपुरा स्थित हनुमान आश्रम का दौरा प्रस्तावित है। आश्रम में संत आत्महत्या मामले का जायजा लेने के बाद रेवदर होते हुए आबूरोड के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से रेल मार्ग के जरिए दिल्ली के लिए प्रस्थान किया जाएगा।
हर घर तिरंगा अभियान में जुटने का आह्वान
केंद्रीय मंत्री ने सभी से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में जोर-शोर से जुटने का आह्वान किया। सिरोही में कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। हर घर तिरंगा अभियान में 13 से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए जन जागरण का आग्रह किया। आजादी के अमृत महोत्सव और 75वीं सालगिरह को देशवासियों के लिए गौरवशाली क्षण बताया। इस दौरान प्रधान हसमुख मेघवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, नारायण देवासी, किसान मोर्चा के गणपतसिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, नगर मंत्री जब्बरसिंह चौहान, अजय भट्ट, महेंद्र माली, ललित प्रजापत, पार्षद प्रवीण राठौड़, लुंबाराम चौधरी, दीपेंद्रसिंह, शैतान खरोर, मांगूसिंह बावली, लुंबाराम राणा, सोमेंद्र डांगी, अनिल प्रजापत, रमजान खान, चिराग रावल, भंवरलाल माली, गोविंद सैनी, बाबूसिंह माकरोड़ा, भावेश खत्री कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
जावाल ग्रामीण मंडल की बैठक में किए निर्णय
उधर, हर घर तिरंगा अभियान एवं बूथ निर्माण अभियान को लेकर जावाल ग्रामीण मंडल की बैठक हुई। इसमें पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह का सान्निध्य रहा। हर घर तिरंगा अभियान के मंडल संयोजक कांतिलाल पुरोहित, छगन पटेल, अमराराम प्रजापत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।