politicsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थानसिरोही

सास की विरासत संभालेगी बहू, भाजपा की बसंती 186 मतों से विजयी

  • नगर परिषद के उप चुनाव में भाजपा की जीत, शहर में निकाला जुलूस
    सिरोही. नगर परिषद के वार्ड 29 के उप चुनाव में भाजपा की बसंती ने 186 मतों से जीत दर्ज की। यह सीट भाजपा से पार्षद के निधन से रिक्त हुई थी। भाजपा ने इस सीट से पार्षद की बहू को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा। अब बहू अपनी सास की विरासत को संभालेगी।

https://rajasthandeep.com/?p=2192 सीएम के गृह जिले में ही लेट लतीफी, सरकारी दफ्तरों में छापा पड़ा तो खुली पोल- कई दफ्तरों में नदारद रहते हैं अधिकारी-कर्मचारी, प्रशासनिक सुधार आयोग की टीमों ने मारा छापा… जानिए विस्तृत समाचार…

रिटर्निंग ऑफिसर रमेशचंद बहेडिया ने बताया कि बसंती पटेल को 373 वोट मिले तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की कंकूदेवी को 187 मत मिले हैं। इस वार्ड में 885 वोटर्स में से 567 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इसमें से 7 लोगों ने नोटा को भी पसंद किया। उधर, भाजपा प्रत्याशी की जीत पर विजय जुलूस निकाला गया। शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां विजयी प्रत्याशी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

https://rajasthandeep.com/?p=2186 पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, किया हिट फायर- पुलिस ने दो आदतन अपराधियों को दबोचा, अन्य फरार, देसी कटटा व जिंदा कारतूस बरामद… जानिए विस्तृत समाचार…

इनको जितने मिले उतने से जीत का अंतर
इस उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जितने वोट मिले हार-जीत का अंतर उतने ही मतों की संख्या के अंतर में रहा। मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी पर काफी विश्वास जताया। उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जहां 187 मत मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी ने इतने ही मत 186 के अंतर से जीत हासिल कर ली। भाजपा प्रत्याशी को 373 मतों से जीत हासिल की।

https://rajasthandeep.com/?p=2165 जनविरोधी नीतियों पर भाजपा ने जताया आक्रोश, कांग्रेस को कोसा- राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा के जिलास्तरीय जन आक्रोश आंदोलन में उमड़े कार्यकर्ता, रैली में जुटी भारी भीड़ VIDEO… जानिए विस्तृत समाचार…

भाजपा पार्षद के निधन से रिक्त हुई थी सीट
उल्लेखनीय है कि इस वार्ड से भाजपा पार्षद हंसादेवी की मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट रिक्त हो गई। उप चुनाव में भाजपा ने हंसादेवी की पुत्र वधू बसंतीदेवी को ही चुनाव मैदान में उतार दिया। इसके बाद राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने के प्रयासों में पूरी ताकत झोंक दी थी।#Sirohi. BJP’s victory in the by-election of the city council

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button