politicsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

किसान हितों के लिए संघर्ष का ऐलान

  • किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का सिरोही में स्वागत
    सिरोही. भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मांगुसिंह बावली ने किसान हितों के लिए संघर्ष का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में वे सदैव तत्पर रहेंगे तथा कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया जाएगा। रविवार को सिरोही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

https://rajasthandeep.com/?p=2704 कार से ट्रक की एस्कॉर्टिंग, लाखों की शराब जब्त, चार गिरफ्तार- फोरलेन पर पालड़ी एम. के समीप पुलिस कार्रवाई, ट्रक में भर रखी थी राजस्थान निर्मित शराब… जानिए विस्तृत समाचार…

पार्टी में समय आने पर मिलता है उचित सम्मान
नवनियुक्त प्रदेश सदस्य ने समारोह में कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता तन-मन से कार्य करता है उसे पार्टी उचित समय पर उचित पद देकर पूरा सम्मान देती है। पार्टी से मिलें दायित्व पर खरा उतारने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि किसानों के लिए कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करता रहूंगा।

https://rajasthandeep.com/?p=2707 पीसीसी चीफ को दिखाए काले झंडे, कार में करवाना पड़ा स्वागत- धरी रह गई कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां, रीट पेपर लीक व महाराणा प्रताप पर टिप्पणी  का विरोध  … जानिए विस्तृत समाचार…

कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार
समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली ने कहा कि बावली के प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में सदस्य बनाने पर सिरोही जिले के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। जो कार्यकर्ता संगठन में कार्य करता है उसे संगठन उचित पद देता है यह भी तय है। नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता मगन मीणा, प्रकाश पटेल, हेमलता पुरोहित, हरीश दवे, हार्दिक देवासी आदि ने विचार व्यक्त किए।

https://rajasthandeep.com/?p=2699 यह कैसी गुणवत्ता: 24 लाख की सीसी रोड एक माह में उखड़ी- ग्रामीणों के आक्रोश जताने पर ठेकेदार ने लगाया सीमेंटेड लेप… जानिए विस्तृत समाचार…

इनकी रही उपस्थिति
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि समारोह में गीता पुरोहित, प्रीति चौहान, जोशना सुथार, रेखा जीनगर, रमा भाटी, धनपतसिंह राठौड़, इंदरसिंह मकवाना, गोविंदसिंह बारठ, दानसिंह राठौड़, शैतान खरोर, सूर्यवीरसिंह चारण, गोरधन सिंह, कपूर पटेल, माणकचंद सोनी, मंगलसिंह सिंदल, दलपत लखारा, अरविंदसिंह चारण, अनिल प्रजापत, कानसिंह परमार, नरपत सिंह, सौरभ बंगाली, विनोद रावल, जबरसिंह चौहान, इरशाद खान, रमजान खान, भरत माली, जीतू खत्री, सुनील गुप्ता, भरत छीपा, विक्रमसिंह, बाबूसिंह राठौड़, कांतिलाल सैन, चंपालाल लखारा, श्रवण पुरोहित, राजेन्द्रसिंह चौहान, विशाल सैन, भावाराम देवासी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।#Sirohi. Declaration of struggle for farmers’ interests

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button