jalorepalipoliticsrajasthansirohiजालोरपालीराजनीतिराजस्थानसिरोही

यूपी में योगी को मिला स्पष्ट बहुमत, होली से पहले उड़ा गुलाल

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा यह राष्ट्रवाद की जीत
  • राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर मनाया जश्न
    सिरोही. उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत को राष्ट्रवाद की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। यूपी में योगी को स्पष्ट बहुमत मिलने को लेकर कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आए। होली से पहले ही गुलाल उड़ाकर होली मनाई गई। सिरोही, जालोर व पाली समेत कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। मिठाई बांटी तथा गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया।

https://rajasthandeep.com/?p=2783 ठेकेदार नहीं लाता मजदूर, स्कूली बच्चे उतारते पोषाहार – झाडू लगाने से लेकर पोषाहार उठाने तक का जिम्मा बच्चों पर- किताब-पेन संभालने वाले हाथों में भार उठा रहे स्कूली बच्चे… जानिए विस्तृत समाचार…

जनता ने मुफ्तखोरी को नकारा
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिलना राष्ट्रवाद की जीत है। जनता ने मुफ्तखोरी को नकारते हुए जनादेश दिया है। कार्यकर्ताओं में खुशी का इजहार करते हुए ढोल-ढमाकों की धुन पर नृत्य किया।

https://rajasthandeep.com/?p=2801 फोम की आड़ में तस्करी, हाईवे पर शराब भरा ट्रक पकड़ा – दो युवक गिरफ्तार, इसमें से एक सिरोही निवासी, अन्य राज्य की है लाखों रुपए मूल्य की यह बरामद शराब… जानिए विस्तृत समाचार…

कड़ी मेहनत का परिणाम है
सिरोही.
जिला मुख्यालय पर सरजावाव दरवाजे के समीप कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जनता का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। शहर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है। जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली, दिलीपसिंह मांडाणी ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल, नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता मगनलाल मीणा, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, गीता पुरोहित, किसान मोर्चा के मांगूसिंह बावली, बाबूसिंह मांकरोड़ा, हितेंद्र ओझा, हेमलता पुरोहित, जबरसिंह चौहान, दमयंती डाबी, अजय भट्ट, हरिकिशन रावल, भरत माली, विक्रमसिंह, रणछोड़ प्रजापत, जुजाराम देवासी, प्रवीण राठौड़, गोविंद माली, लुंबाराम राणा, भावेश खत्री, हिमांशु वाघेला, सुनील गुप्ता, जितेंद्र खत्री, महेंद्र खंडेलवाल, नरपतसिंह, शैतानसिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।#sirohi/jalore/pali.Yogi gets clear majority in UP, blown gulal before Holi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button