
- कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया
- पाली में दी गिरफ्तारी, सिरोही-जालोर में नारेबाजी
पाली/जालोर/सिरोही. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर प्रतिशोध की कार्रवई किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के पुतलों का दहन कर आक्रोश जताया। जिला मुख्यालयों पर नारेबाजी कर रैली निकाली गई। पाली में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारी दी।
पुतला दहन कर गिरफ्तारी दी
पाली. जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, निवर्तमान शहर ब्लॉक अध्यक्ष हाजी मेहबूब के नेतृत्व में कलक्ट्री के समक्ष पुतला दहन किया गया। इसके बाद गिरफ्तारी दी गई। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, मोटू भाई, रोहट प्रधान सुनीता कंवर, जसाराम राठौड़, डॉ.पोपटभाई पटेल, सम्पतराज भंडारी, शिशुपालसिंह निम्बाड़ा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, भंवरसिंह चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केंद्र के खिलाफ बोला हल्ला
जालोर. श्रम राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई, संगठन जिला प्रभारी भूराराम सीरवी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष समरजीतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कलक्ट्री के समक्ष पुतला दहन कर रोष जताया। वक्ताओं ने आोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार सरकारी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, सवाराम पटेल, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष शमशेर अली, उमसिंह, हिन्दूसिंह, पालिकाध्यक्ष रमेश सेठ, रमिला मेघवाल, जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत, महिला जिलाध्यक्ष शोभा सुंदेशा समेत कई लोग मौजूद रहे।#pali.jalore.sirohi/Congress accused the Center of vengeance, demonstrated