politicsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थानसिरोही

किसानों से किया कर्ज माफी का वादा और कुर्क कर दी जमीनें

  • कांग्रेस की नीतियों को अब नहीं सहेगा राजस्थान
  • जावाल में भाजपा किसान मोर्चा का विरोध-प्रदर्शन
    सिरोही. भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मंगलवार को कृषि उपज मंडी में हुए विरोध-प्रदर्शन में किसानों ने हुंकार भरी। इस दौरान प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा कि कर्ज माफी के नाम पर छलावा किया गया है।
    धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन माफी नहीं देकर सरकार ने वादा खिलाफी की। राजस्थान में बैंकों का कर्ज नहीं चुका पाने वाले करीब बीस हजार किसानों की जमीन कुर्क कर कुठाराघात करने का आरोप लगाया गया। किसानों ने प्रदेश कांग्रेस सरकार की कुनीतियों की कड़ी आलोचना की। साथ ही राज्य सरकार को विफल बताते हुए बदलाव को लेकर हुंकार भरी।#Sirohi. Protest by BJP Kisan Morcha in jawal Krishi Upaj Mandi

https://rajasthandeep.com/?p=5018 … स्वास्थ्य योजनाओं की आड़ में चिकित्सा संस्थानों से करोड़ों की ठगी- राजस्थान के 16 जिलों में ही 43 डॉक्टर्स को बनाया निशाना, उत्तरप्रदेश व हरियाणा में भी कई केस … जानिए विस्तृत समाचार… 

कांग्रेस की नीतियों से जनता त्रस्त
कार्यक्रम के दौरान पूर्व गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि जनता अब कांग्रेस सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में हमेशा अच्छी बारिश और सुकाल रहा है। इस बार भी अच्छी बारिश हो रही है और प्रकृति भी अब बदलाव के संकेत दे रही है।

https://rajasthandeep.com/?p=4998 … पीडि़ता के आरोप पर महिला आयोग अध्यक्ष द्रवित, अधिकारी को किया जयपुर तलब-  सीएमएचओ को भी लगाई लताड़ … जानिए विस्तृत समाचार… 

अवरुद्ध कर दिया प्रदेश का विकास
पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफी में धोखा दिया और दस दिन में कर्ज माफी का वादा कर सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री ने किसानों की जमीनें कुर्क करवा दी। फसल खराब होने पर मुआवजा नहीं देकर भगवान भरोसे छोड़ दिया। किसानों के लिए बिजली के दाम दोगुने हो गए। कांग्रेस ने प्रदेश का विकास अवरुद्ध कर दिया। अपराध व महिला उत्पीडऩ मामलों में राज्य अब देश में नंबर वन है। सरकार साढ़े चार साल में रिश्वतखोरों पर मेहरबान रही और जमकर भ्रष्टाचार हुआ।

https://rajasthandeep.com/?p=5012… कांग्रेस नेता गोपाल केसावत व तीन दलाल साढ़े 18 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार… जानिए विस्तृत समाचार… 

योजनाओं में घोटाले कर छलावा किया
धरना-प्रदर्शन को अन्य कई वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, खनन, परीक्षा आयोजन जैसी तमाम योजनाओं में भारी घोटाले कर जनता से छलावा किया है। परीक्षा में घालमेल से युवा ठगे से नजर आ रहे हैं। जल जीवन मिशन केंद्र की योजना में भी राजस्थान में भारी भ्रष्टाचार होने के आरोपों के साथ कहा कि इसमें बीस हजार करोड़ का घोटाला उजागर हुआ है, जो जनता के पैसों की लूट है।

https://rajasthandeep.com/?p=4973… लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें एकजुट रहना पड़ेगा- जानिए  भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने यह किसलिए कहा…   विस्तृत समाचार… 

कुनीतियों को अब नहीं सहेगा राजस्थान
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ ने बताया कि मोर्चा के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम नहीं सहेगा राजस्थान को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। जावाल में मुख्य चौराहे पर नारेबाजी कर राज्य सरकार की कुनीतियों को लेकर विरोध जताया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिलीपसिंह मांडानी, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, नारायण देवासी, छगनलाल घांची, तुलसीराम पुरोहित, मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह देलदर, सिरोही अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, गंगासिंह राठौड़, विशनसिंह, नैनसिंह राजपुरोहित, कानसिंह, प्रेमाराम, नाथूसिंह, महेंद्र पुरोहित, नरपतसिंह, महेंद्र माली, कैलाश रावल, मोहनलाल पुरोहित, दिनेशसिंह, विजयसिंह, कछुआराम घांची, मोतीराम प्रजापत, नरपतसिंह, गणेश पुरोहित समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://rajasthandeep.com/?p=4957  … जिला अस्पताल के शिशु वार्ड की छत गिरी, पूरा पीओपी धराशायी- वार्ड में शिशु न थे, अन्यथा कई घरों के चिराग बुझ जाते… जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=4954  … धंसने की कगार पर झोप पुलिया, खतरे की जद में जनता- जोखिम भरा साबित हो रहा वाहनों का लगातार आवागमन- खुदाई से खिसकी मिट्टी, कमजोर हो गया वर्षों पुराना पुलिया… जानिए विस्तृत समाचार…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button