
- जोन वन सी में जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत
सिरोही. विप्र फाउंडेशन जोन वन सी में जम्बो कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिले में विभिन्न पदों के साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष भी मनोनीत किए गए हैं। शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में जोन के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गौड़ व जिला प्रभारी अशोक टाइगर का सान्निध्य रहा। विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित ने जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।
कार्यकारिणी में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डायालाल दवे (गुलाबगंज), कैलाश रावल (पिंडवाड़ा), जिला उपाध्यक्ष रमेश व्यास (सिरोही), पुखराज पालीवाल (रेवदर), हेमलता पुरोहित (सिरोही), अशोक रावल (काछोली), देवेंद्र जानी (माउंट आबू), जनार्दन ओझा (जावाल), रविकुमार (शिवगंज), श्रवणकुमार (सिरोही), जिला संगठन महामंत्री आनंद मिश्रा (सिरोही), चेतन दवे (झाडोली), रमणीक त्रिवेदी (बामनेरा), जीवन पुरोहित (मंडवारा), जिला मंत्री संगीता शर्मा (आबूरोड), ईश्वर वैष्णव (भारजा), दीपक त्रिपाठी (आबू), नकुल ओझा (पिंडवाड़ा), आत्माराम शर्मा (आबूरोड), संजय शर्मा (आबूरोड), दीपाराम पुरोहित (मनोरा), जितेंद्र रावल (चडुआल), हंसमुख रावल (मंडार), जिला कोषाध्यक्ष थानाराम पुरोहित (रेवदर), जिला सह कोषाध्यक्ष दिनेश रावल केर, जिला युवा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पुरोहित सिरोही, जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल सिरोही, जिला आईटी सेल प्रभारी शैलेश शर्मा सिरोही, जिला प्रवक्ता दिनेशसिंह शंखवाली सिरोही, जिला मार्गदर्शक कमलेश दवे वराड़ा, अरुण ओझा, कांतिलाल बोहरा सिरोही, सुरेश रावल रोहिड़ा, भाविन भाई पाठक रोहिड़ा, अशोक चतुर्वेदी आबूरोड, प्रवीण दवे रेवदर, खुशवंत त्रिवेदी सिरोही को मनोनीत किया गया।
इनको ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व
इसी प्रकार पिंडवाड़ा मंडल में अध्यक्ष विमलकुमार रावल, झाड़ोली लुंबाराम रावल, स्वरूपगंज में हेमंत शर्मा, भाखर में भवानी शंकर पुरोहित, आबूरोड में नरेंद्र मिश्रा, माउंट आबू में देवेंद्र जानी, मंडार कांतिलाल जोशी, रेवदर में जीवन पुरोहित, अनादरा मेंनेनमल रावल, कृष्णगंज हितेश व्यास, कालंद्री मोहनलाल रावल, सिरोही सुरेश ओझा, जावाल हीरालाल पुरोहित, कैलाशनगर मुकेश पुरोहित, पोसालिया में अजय त्रिवेदी, शिवगंज में हीरालाल पालीवाल की घोषणा की गई।
सौंपा जिलाध्यक्ष का दायित्व
प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने बताया कि प्रदेश मंत्री के पद पर भी मनोनयन किया गया है। इसमें प्रमोद व्यास माउंट आबू, हीरालाल सारस्वत सांचौर शामिल है। वहीं, जालोर में जिला अध्यक्ष पद नैनसिंह आलासन, सांचौर में जिला अध्यक्ष जोगाराम चितलवाना को दायित्व सौंपा गया।
https://rajasthandeep.com/?p=4918 … लाखों की आधुनिकता का काटा फीता और चूहे कुतर गए शीतलता- जिला परिषद में लोकार्पण से पहले ही बंद हो गए एसी… जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=4915 … तो क्या पुलिस ने शराब तस्करों से कर रखी है साठगांठ!- शायद लगातार हो रही किरकिरी से बचने के लिए कार्रवाई कर पुलिस ने अपनी पीठ थपाथपा ली-पुराना है पुलिस व तस्करों का गठजोड़… जानिए विस्तृत समाचार…