
- सिरोही के संकल्प में नजर नहीं आए जिलाध्यक्ष, प्रमुख व प्रधान
सिरोही. सिरोही विधानसभा क्षेत्र दोनों ही राजनीतिक दलों के लिए एक तरह से हॉट सीट बनी हुई है। इसे जीतने के लिए पूरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। संभवतया इसीलिए राजस्थान का संकल्प पत्र जारी होते ही भाजपा ने सिरोही का संकल्प पत्र भी जारी करने का निर्णय किया, लेकिन संगठन के पदाधिकारी इसमें पूरी ताकत नहीं झोंक पा रहे। शायद यही कारण रहा कि संकल्प पत्र के विमोचन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला प्रमुख या प्रधान तक इसमें शामिल नहीं हो पाए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में नहीं थे।#rajasthan assembly election2023
प्रत्याशी नहीं पहुंच पाए तो पूर्व जिलाध्यक्ष ने मोर्चा संभाला
विधानसभा क्षेत्र के लिए गुरुवार को यहां संकल्प पत्र 2023 जारी किया गया। इसके लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत की। संकल्प पत्र में सिरोही का पूरा विजन दर्शााया गया। इसके तहत आगामी पांच वर्षों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर योजना बनाई गई है। हालांकि पूर्व में भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी ने पत्रकारों से रूबरू होना तय किया था, लेकिन वे समय पर नहीं पहुंच पाए। ऐसे में पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने मोर्चा संभाला।#sirohi constituency 2023
आगे-पीछे होती रही तिथि
राजस्थान का संकल्प पत्र विमोचन करने के दौरान यह प्लानिंग बन गई थी कि सिरोही के लिए भी अलग से संकल्प पत्र बनाया जाएगा। इसके लिए विमोचन के दौरान ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने संकल्प जताया था। सिरोही के लिए संकल्प पत्र बना भी, लेकिन इसके विमोचन को लेकर तिथि आगे-पीछे होती रही। दो दिन पहले ही इस सम्बंध में प्रेस वार्ता होनी थी, लेकिन फिर कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। गुरुवार को इसका विमोचन किया गया।
संकल्प पत्र में प्रस्तुत किया सिरोही का विजन
पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी ने इस संकल्प पत्र में सिरोही विधानसभा को लेकर कई मुद्दों पर कार्य किए जाने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि सरकार बनते ही इन सभी मुद्दों को अमल में लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके तहत सिरोही में पेयजल की समस्या को दूर करने, सारणेश्वरधाम के विकास, अजारी के सरस्वतीमाता मंदिर के विकास, कृषि मंडी निर्माण, रोजगार के अवसर बढ़ाने, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई समेत मुद्दों पर अपना विजन प्रस्तुत किया।
खोला जाएगा विधायक जनसुविधा केंद्र
पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनसंपर्क बढ़ाने एवं अपराध कम करने के लिए सिरोही में एक विधायक जन सुविधा केन्द्र खोला जाएगा। यहां सिरोही के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुद्दों को उठा सकते हैं। वहीं, शिवगंज में बस स्टैण्ड पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सडक़ों पर नाइट लाइट्स लगवाई जाएगी। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, संभाग सह प्रभारी चिराग रावल, राजेन्द्रसिंह चौहान आदि मौजूद थे।
https://rajasthandeep.com/?p=5204 … … तो क्या सिरोही के लिए अलग से जारी करेंगे संकल्प पत्र- जिलाध्यक्ष ने राजस्थान संकल्प पत्र विमोचन पर की घोषणा इसलिए बंधी उम्मीद… जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5196 … राजनीतिक फायदा तो पता नहीं पर सडक़ बनाने वाले फायदा ले चुके- ढाई करोड़ में बनी सडक़ों का बीस दिन में बंटाधार- आनन-फानन में बना दी नौ सडक़ें- अधिकारियों के आवास के बाहर ही बिखरने लगी … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5181 … चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा की महिला विंग हमलावर- मासूम से दुष्कर्म जैसे गंभीर मुद्दे पर घेराव में नहीं एकजुटता – महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष की प्रेस वार्ता पर भाजपा जिलाध्यक्ष नजर नहीं आए … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5165 … सिरोही में बंद होगी बाप-बेटे दुकानदारी- वे अभी तक भिंडी का पता ही जानते है, भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन रैली में खुलकर लगाए आरोप… जानिए विस्तृत समाचार…