
- सिरोही में तीन में से दो सीट पर कमल, एक कांग्रेस के खाते में
- राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे
सिरोही. जिले की तीनों विधानसभा सीट के लिए मतगणना हुई। इसमें से चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। जिले की तीन में से दो सीटों पर कमल खिला, वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। जिले में सिरोही व पिण्डवाड़ा-आबू सीट पर भाजपा ने परचम लहराया, जबकि रेवदर सीट कांग्रेस ने कब्जाई। यह सीट भी कम अंतर से एवं अंतिम समय में ही कांग्रेस कब्जा पाई।#BJP lost Revdar seat by a small margin at the last moment
इस बार दो सीट पर उलटफेर
इस बार जिले की दो सीटों पर उलटफेर हुआ है। पिछली बार जहां सिरोही सीट निर्दलीय ने कब्जाई थी, वहीं इस बार भाजपा ने इस सीट पर वापस कब्जा कर लिया। इसी तरह रेवदर में भाजपा की सीट को कांग्रेस ने हथिया लिया।
कांग्रेस ने इस बार खाता खोला
सिरोही जिले में इस बार कांग्रेस ने खाता खोलने में कामयाबी हासिल की। इस बार रेवदर से कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली है। वैसे पिछली बार सिरोही सीट भाजपा के हाथ से गई थी और यहां से कांग्रेस के बागी एवं निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी।
https://rajasthandeep.com/?p=5221 … अलग रंग में रंगा नजर आया सिरोही- सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान- कहा राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को न रूकना है और न थकना है … video जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5240 … ब्याह के ढोल और नाच-गान के बीच मनाया लोकतंत्र का उत्सव- सावों की सीजन में दिखी चुनावी रंगत, कन्यादान से पहले मतदान, आंकड़ा 70 फीसदी से पार जाने का अनुमान… जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5246 … सीएमएचओ कार्यालय में लगाई बीमार कर्मचारी की ड्यूटी, फंदे पर झूला, मौत से पहले बनाया वीडियो … जानिए विस्तृत समाचार…