शनि बदलेगा चाल, कुंभ में होंगे मार्गी, मिलेंगे शुभ समाचार

- शनि 15 नवम्बर को कुंभ राशि में होंगे मार्गी
सिरोही. शनि की चाल आमतौर पर जातकों के लिए पीड़ादायक रहती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। सप्ताहभर बाद ही शनि अपनी मूल राशि में मार्गी चाल में आ रहे हैं। इससे अधिकतर जातकों को शुभ समाचार मिलने का अनुमान है। बारह में से मेष, वृषभ, मकर, कुंभ समेत अधिकतर राशियों वाले जातक शनि की इस मार्गी चाल से सफलता अर्जित करेंगे। इनके लिए नौकरी, व्यापार, घर-परिवार में उत्तम समय आ रहा है। ग्रह-गोचर में चल रही उठापठक से जातक प्रभावित होते हैं। कुछ राशियों पर इसका नेगेटिव असर भी देखने को मिलेगा। इन राशि वाले जातकों को शनि की मार्गी चाल वाली समयावधि में कुछ सचेत रहने की जरूरत है।
ज्योतिषी विजय रावल बताते हैं कि शनि ग्रह 15 नवंबर की शाम 7.15 पर अपनी मूल राशि कुंभ में सीधी चाल चलेंगे। शनि ग्रह के कुंभ राशि में मार्गी होने से बारह राशियों पर अलग-अलग प्रभाव रहेगा। इस बारे में इन्होंने विस्तार से बताया है।
- मेष राशि पर प्रभाव
शनि ग्रह दशम और एकादश भाव के स्वामी होकर यह आपके ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे व्यापार और नौकरी में लाभ होगा । संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा से लाभ होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखे। - वृषभ राशि पर प्रभाव
व्यावसायिक नौकरी व कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा। सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। खर्च बढ़ेगा, विदेश यात्रा होगी, वैवाहिक जीवन में मतभेद होगा। - मिथुन राशि पर प्रभाव
भाग्य का साथ मिलेगा। पहले जो भी काम अटके हुए थे वे होने लगेंगे। कारोबारियों को अच्छी कमाई होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। देश-विदेश की यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
4.कर्क राशि पर प्रभाव
कारोबार में तेजी आएगी। लोहा, तेल, शराब का काम अच्छा साबित होगा। व्यापार में सुधार होगा, परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। कर्जों से छूटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। मेहनत करनी होगी, धैर्य रखें।
- सिंह राशि पर प्रभाव
मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में नौकरी बदलने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में सतर्क रहें। पार्टनरशिप में किए जा रहे बिजनेस में अनबन हो सकती है। धन हानि के योग बन रहे हैं। लव लाइफ को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। - कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि के जातकों को पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। कोई पुरानी बीमारी से जूझ रहा है तो उनके लिए यह समय राहत से भरा होगा। अगर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। जो लोग आयात-निर्यात का काम करते हैं उनके लिए भी समय बहुत अच्छा रहने वाला है। - तुला राशि पर प्रभाव
आपके लिए हर तरह के कार्यों में सफलता दिलाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और भी बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। करियर के क्षेत्र में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलने वाला है। शेयर मार्केट से लाभ। - वृश्चिक राशि पर प्रभाव
थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कार्यस्थल मे चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आप तनाव में आ सकते हैं। व्यापार में नुकसान हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस अवधि में न करें। इससे हानि का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के लेकर काफी परेशान रहेंगे।
9.धनु राशि पर प्रभाव
मान सम्मान बढ़ेगा, धन लाभ होगा एवं स्वाथ्य में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। मीडिया व ऑनलाइन व्यापार में सफलता मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
- मकर राशि पर प्रभाव
आय में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन या स्थानांतरण हो सकता है आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। करियर में शुभ परिणाम भी प्राप्त होंगे। - कुंभ राशि पर प्रभाव
शनिदेव आपकी ही राशि में मार्गी अवस्था में जाने वाले हैं, जिससे कुंभ राशि वालों को हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी और समय-समय पर आपको धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। भाई-बहनों व मित्रों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। - मीन राशि पर प्रभाव
द्वादश भाव में शनि के मार्गी होने से व्ययों में वृद्धि होती है। विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यक्ति के धन संचय में परेशानियां आ सकती है तथा उसके शत्रु प्रबल हो सकते है। इस योग के व्यक्ति की सफलता शत्रुओं के कारण बाधित हो सकती है।
https://tinyurl.com/2wvdn8kk … मौन स्वीकृति से शराब ठेकों में चल रहे अवैध बाड़े – बड़ा सवाल यही कि ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए आखिर आंखें मूंद रखी है तो क्यों … जानिए विस्तृत समाचार…
https://tinyurl.com/5h5ccjta … जन समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जनता से सीधे जुड़ाव के लिए सांसद ने शुरू किया सुविधा केंद्र -कुर्सी को नमन कर किया आगाज … जानिए विस्तृत समाचार…