सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

ठिठुरन से बचाव के लिए ‘पहल’ ने पहनाया पहनावा

  • कड़ाके की ठंड में पहल ग्रुप के सदस्य सेवा में जुटे
  • जरूरतमंदों को वितरित किए गर्म कपड़े व फल-बिस्कुट

सिरोही. सामाजिक सेवा के लिए तत्पर पहल ग्रुप के सदस्यों ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सेवा की। सर्दी से बचाव के लिए बच्चों व जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व फल-बिस्कुट वितरित किए गए। ग्रुप सदस्य सामाजिक सरोकार के तहत लगातार सक्रिय हैं। पहल ग्रुप सिरोही के सदस्यों ने इस बार आदिवासी बहुल लोटाणा व नांदिया गांव के नजदीकी कच्ची बस्तियों में पहुंचकर सेवा की। जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को स्वेटर, जूते, फल, बिस्कुट आदि वितरित किए।

https://tinyurl.com/n27xctty …  आबूरोड में फिर मिली नकली शराब, खेत के बाड़े से बड़ी खेप जब्त- साख बचाने के लिए आबकारी ने दिखाई कार्रवाई- बेपरवाह कार्मिकों की जिम्मेदारी तक तय नहीं … जानिए विस्तृत समाचार…

दूरस्थ फलियों में घर तक पहुंची सेवा
पहल ग्रुप के सदस्यों ने कड़ाके की ठंड में भी सेवा कार्य जारी रखा। रविवार अलसुबह जरूरतमंदों को उनके घरों तक सेवा पहुंचाई। अपने हाथों से स्वेटर, जूते व गर्म कपड़े पहनाए। सदस्यों ने बताया कि समाज में हम सभी एक दूसरे के पूरक हैं यह इस समूह का अहम उद्देश्य है। इसे लक्ष्य बनाकर विपत्ति और जरूरत के समय सहायता करने में आगे रहते हैं।

https://tinyurl.com/bdhpx69t … मुंडारा में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के घर शोक व्यक्त करने आईं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एस्कॉर्ट वाहन पलटा- सात पुलिसकर्मी घायल- जोधपुर जाते समय बाली के पास हादसा… जानिए विस्तृत समाचार…

सेवा कार्य के लिए तत्पर रहते हैं सदस्य
आयोजन समिति के अनुसार सेवा कार्य के लिए सभी सदस्य हरसमय तत्पर रहते हैं। इस कार्यक्रम में सामग्री वितरण के दौरान हरदयालसिंह देवड़ा, राजेंद्रसिंह जाखोड़ा, सज्जनसिंह राजपुरोहित, हनुमान प्रजापत, करणसिंह चारण, लोकेश खंडेलवाल, तगसिंह राजपुरोहित, दिलीपसिंह डोडुआ, मुकेश खंडेलवाल, अमजद खान, मोहम्मद हुसैन, प्रदीप वैष्णव आदि सदस्य मौजूद रहे।

https://tinyurl.com/2d5mp3pz … … तो क्या किसी की मौत या बड़ी दुखांतिका का इंतजार है- नकली शराब मिलने के बावजूद किसी की जिम्मेदारी तय नहीं… जानिए विस्तृत समाचार…

लगातार सामाजिक सेवा में जुटे हुए हैं सदस्य
सिरोही नगर के करीब 80 सदस्यों का एक पहल समूह ग्रुप बना हुआ है। व्हाट्सएप के माध्यम से सदस्यों का आपसी जुड़ाव रहता है। पुलिस अधिकारी सचिंद्र रत्नू की देखरेख में संचालित इस ग्रुप के जरिए लगातार सामाजिक सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत पशु-पक्षी व गोसेवा के तहत चारा, पानी टैंकर, सार्वजनिक पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, श्रमदान, विशेष अवसरों पर खाद्य सामग्री मिठाई, फल-बिस्कुट आदि वितरण, रक्तदान, आकस्मिक दुर्घटना में सहायता, पीडि़त व मजबूर की सहायता, जरूरतमंदों को भोजन, खेल सामग्री वितरण समेत सर्दी के दिनों में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े आदि वितरण कार्य करना ग्रुप का अहम कार्य हैं।
https://tinyurl.com/4889422d … कालिका के सुरक्षा कवच में रहेगी बालिका- महिला अपराध की रोकथाम के लिए सिरोही व आबूरोड में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट शुरू … जानिए विस्तृत समाचार…

https://tinyurl.com/3s8dfate … राज्यमंत्री के पुत्र की खेल संघ के रास्ते राजनीति में एंट्री – कांग्रेस समर्थित पदाधिकारियों के कब्जे वाले खेल संघ में बड़ा बदलाव-जानिए किसे मिला कौनसा पद… विस्तृत समाचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button