सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

बंद मकानों से उड़ा ले गया जेवरात व बाइक

  • भूतगांव व जामोतरा में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सिरोही. बरलूट थाना क्षेत्र के भूतगांव व जामोतरा के बंद मकानों में चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बंद मकानों से जेवरात व बाइक आदि चुरा ले गया था।

पुलिस के अनुसार भूतगांव व जामोतरा गांव के बंद मकानों व मंदिरों में चोरी की वारदातों पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। मामले में तकनीकी रूप से जांच करते हुए आरोपी तक पहुंचा गया। पुलिस के अनुसार पातली वाली रोटेलाफली (भीमाणा-नाणा-पाली) निवासी अपलाराम पुत्र सवाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया।

कई वारदातों को अंजाम दे चुका आरोपी
पुलिस के अनुसार गत 7 जुलाई को जामोतरा निवासी ईश्वरलाल रावल ने रिपोर्ट देकर बताया था कि 6 जुलाई की रात को उसके व उसके भाई इंद्रमल के मकानों में चोरी की वारदात हुई है। वहां से दो बाइक, सोने चांदी के जेवरात व नकदी चुरा ले गए। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया है। आला दर्जे के इस नकबजन ने सिरोही व पाली जिलों में अन्य जगह भी वारदातों को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button