राजस्थानrajasthanजयपुर

लीना ने पहना फॉरएवर मिसेज राजस्थान का ताज

  • फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैंड फिनाले सीजन-5

जयपुर. फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैंड फिनाले सीजन-5 में लीना असवानी ने खिताब कब्जाया। ब्यावर निवासी लीना असवानी ने जी वन कैटेगिरी में फॉरएवर मिसेज राजस्थान का खिताब जीतकर अपने हुनर का परिचय दिया। कांटेस्ट में पांच हजार से ज्यादा प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे एवं लगभग ढाई सौ प्रतिभागी फिनाले तक पहुंचे।

जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन-5 में लीना को यह उपलब्धि मिली। इस पर सिंधी समाज और बिजयनगर नगर पालिका की ओर से समारोह आयोजित किया। इसमें पालिका अध्यक्ष अनीता मेवाड़ा व सिंधी समाज के अध्यक्ष दौलत मानकचंदानी ने लीना असवानी को ट्राफी देकर शॉल ओढ़ाई एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

ताज जीतना काफी रोमांचक रहा
इस दौरान विजेता प्रतिभागी लीना ने बताया की प्रतियोगिता का ताज जीतना उनके लिए काफी रोमांचक रहा। इस मुकाम तक पहुंचना वाकई अलग अनुभव देता है। फॉरएवर स्टार इंडिया की ओर से आयोजित यूनिवर्स और इंडिया ब्यूटी पे्रजेंट में देशभर से 5000 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया था।

सही प्लेटफार्म मिलना आवश्यक है
विजेता रहीं लीना असवानी ने फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक राजेश अग्रवाल व डायरेक्टर जया चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए सही प्लेटफॉर्म मिलना एवं उसका चुनाव करना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button