सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

सुरक्षा के लिए हेलमेट लटकाना नहीं पहने रखना है

  • राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का समापन
  • कार्मिकों एवं युवाओं को पुरस्कृत किया

सिरोही. राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों एवं युवाओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अल्पा चौधरी रहीं।
उन्होंने राहवीर योजना पर बल देते हुए कहा कि दुर्घटना में घायल की जरूर मदद करनी चाहिए। इसके लिए सरकार प्रोत्साहन राशि भी देती है। उन्होंने दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने पर बल दिया। कहा कि आमतौर पर हेलमेट बाइक पर लटका देते है, जो गलत है उसे पहने रखना चाहिए। इससे हमारी सुरक्षा होती है। आपातकालीन मदद के लिए अति आवश्यक नम्बर अपने मोबाइल में सेव रखने चाहिए।

सुरक्षा के लिए नियमों का पालन आवश्यक
पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए करना आवश्यक है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से जो जागरूकता आई है उसे अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया। परिवहन निरीक्षक विनितकुमार ने कार्रवाई को लेकर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

जागरूकता से जीवन बचाने की दी सीख
जिला परिवहन अधिकारी अक्षमिता राठौड़ ने बताया कि सडक़ सुरक्षा अभियान का यह चौथा संस्करण है। इस तरह के अभियान से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आती है। इसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए, ताकि अपना व दूसरों का जीवन बचाया जा सके। इस माह का मुख्य उद्देश्य सीख से सुरक्षा, प्रौद्योगिकी से परिवर्तन रहा है। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा हम सभी की प्राथमिकता है।

विजेताओं को किया सम्मानित
समारोह में विभाग की ओर से आयोजित चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्रों एवं गणतंत्र दिवस पर विभाग की झांकी के जिलास्तर पर तृतीय रहने पर अधिकारियों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया। पुलिस उप अधीक्षक मुकेश चौधरी, उथमण टोल प्रबंधक संदीप शर्मा, परिवहन निरीक्षक हरिराम, जुहारमल, प्रेमसिंह, नीरव मीणा, प्रवेशकुमार, प्रकाश डाबी, राजेश मीणा, खुशबू मालवान, यातायात प्रभारी राजेशकुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button