सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

सोयाबड़ी की आड़ में शराब तस्करी, ट्रक में भरा माल जब्त

  • गुजरात जा रही पंजाब निर्मित शराब की बड़ी खेप जब्त

सिरोही. मंडार थाना पुलिस ने मंगलवार रात कार्रवाई कर पंजाब निर्मित शराब की बड़ी खेप बरामद की है। तस्कर सोयाबड़ी की आड़ में शराब को गुजरात ले जा रहा था।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात मंडार में टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी में एक ट्रक आरजे 09 जीबी 4610 को रूकवाया गया। इसमें सोयाबड़ी भरी मिली। संदेह होने पर गहनता से जांच की गई। इस पर सोयाबड़ी की आड़ में छिपे शराब के 800 कर्टन बरामद हुए। पंजाब में बिकने के लिए निर्मित यह खेप अवैध रूप से गुजरात जा रही थी। पुलिस ने यह माल जब्त कर परसनेऊ (राजलदेसर-चूरू) निवासी गणेशाराम पुत्र प्रेमाराम नायक को गिरफ्तार कर लिया।

कई जिलों से पार होकर पहुंचा
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब भरा ट्रक कई जिलों को पार करते हुए यहां तक पहुंचा। मंडार से निकलने के बाद सीधे गुजरात में घुस जाता। अवैध शराब से भरा यह ट्रक कोटपुतली-बहरोड, जयपुर, अजमेर, ब्यावर, पाली होते मंडार तक पहुंचना बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button