सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

नीलामी से निर्धारित किए थे 74 लाख, मिले करीब सवा करोड़

  • वाहनों की नीलामी में रिजर्व राशि से 40 लाख ज्यादा मिले
  • आबकारी ने नीलामी में रखे 31 वाहन, 27 पर लगी बोली

सिरोही. आबकारी विभाग की ओर से वाहनों की नीलामी की गई, जिससे विभाग ने आरक्षित राशि से 40 लाख रुपए ज्यादा राजस्व अर्जित किया। नीलामी में कुल 31 वाहन रखे गए थे, लेकिन 27 वाहनों पर ही बोलियां लग पाई। वहीं, चार वाहनों पर किसी ने भी दिलचस्पी नहीं ली। आरक्षित राशि 74 लाख के मुकाबले एक करोड़ 14 लाख रुपए राजस्व अर्जित किया गया। नीलामी में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त सीमा कविया, सहायक लेखाधिकारी मनीष पालीवाल, केके चौहान, श्रीमती अनुराधा, परिवहन निरीक्षक मनीष खत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

राजसात किए वाहनों की नीलामी
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत राजसात किए गए वाहनों की नीलामी की गई। कुल 31 में से 27 वाहनों की आरक्षित राशि 74 लाख 38 हजार रुपए निर्धारित थी। इनकी नीलामी से विभाग को एक करोड 14 लाख 54 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

बोलीदाताओं का जमावड़ा रहा
जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार नीलामी में रखे गए सोलह भारी वाहनों से एक करोड़ दो लाख पच्चीस हजार व अन्य हल्के चार पहिया व तिपहिया वाहनों से 12 लाख 29 हजार रुपए का राजस्व मिला। नीलामी प्रक्रिया को लेकर आबकारी कार्यालय परिसर में सुबह से ही बोलीदाताओं का जमावड़ा लगा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button