सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

मगरीवाड़ा में अवैध रूप से चल रहे दो क्लीनिक सीज

  • स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में एक गिरफ्तार, एक फरार

सिरोही. स्वास्थ्य विभाग ने रेवदर क्षेत्र के मगरीवाड़ा में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे दो क्लीनिक सीज कर लिए। साथ ही अवैध रूप से उपचार करने के आरोप में एक जने को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरा फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि विभागीय टीम पहुंचने से पहले ही अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाला फरार हो गया। वहां कोई नहीं मिलने पर टीम ने क्लीनिक सीज कर दिया। कार्रवाई बीसीएमओ डॉ.एसएस भाटी के नेतृत्व में की गई। टीम में डॉ.तेजाराम, औषधि नियंत्रण अधिकारी नरेंद्रकुमार राठौड़ आदि शामिल रहे। विभागीय टीम ने अवैध रूप से उपचार कर रहे बाबूप्रसाद धर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, फरार हो चुके लक्ष्मणदास माली के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

एक ही गांव में दो अवैध क्लीनिक
बताया जा रहा है कि मगरीवाड़ा गांव में बाबूप्रसाद धर लम्बे समय से बगैर वैध डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा था। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की तथा क्लिनिक सीज कर दिया। आरोपी बाबूप्रसाद धर को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव में ही अन्य जगह अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल भी सीज किया गया।

कई सालों से बैठा था बंगाली चिकित्सक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार बाबूप्रसाद धर बंगाल का रहने वाला है। उसके पास से वोटर आईडी व आधार कार्ड भी मिले हैं। यह कई सालों से यहां क्लीनिक चला रहा था। वहीं, फरार हो चुके क्लीनिक संचालक के बारे में बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तानी विस्थापित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button