सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

गैस सिलेंडरों की जमाखोरी व कालाबाजारी पर कसेगी नकेल

  • घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति भी सामान्य
  • व्यवस्थाओं के लिए जिलास्तरीय निगरानी कमेटी गठित

सिरोही. जिले में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। वहीं, आपूर्ति भी सामान्य एवं सुचारू रूप से चल रही है। व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी गठित की गई है, ताकि जमाखोरी व कालाबाजारी पर अंकुश लग सके।

व्यवसायिक एवं घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के सम्बंध में गुरुवार को गैस एजेंसी धारकों की बैठक ली गई, जिसमें जिला कलक्टर अल्पा चौधरी ने आपूर्ति के सम्बंध में निर्देशित किया। कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो ये सुनिश्चित किया जाएं। साथ ही एलपीजी एवं पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी व कालाबाजारी पर विशेष निगरानी रखी जाएं। ऐसे मामले पाए जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

हेल्पलाइन नम्बर जारी किए
वहीं, जिला स्तरीय निगरानी कमेटी गठित की गई, घरेलू गैस सिलेंडर की स्टॉकिंग, आवाजाही एवं वितरण प्रक्रिया की प्रभावी मॉनिटरिंग करेगी। घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं अन्य उद्देश्य के लिए इस्तेमाल के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम भी की जाएगी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर से सम्बन्धित जानकारी या सुझाव के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर 112/181/1445 भी जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button