सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

फोरलेन पर टकराए ट्रोलर, हादसे में जिंदा जला युवक

  • अन्य एक गंभीर रूप से झुलसा, बेबस दिखी टोल कंपनी

सिरोही. फोरलेन पर सरूपगंज के समीप गुरुवार रात दो ट्रोलर टकराने से आग लग गई। हादसे में एक वाहन का चालक जिंदा जल गया। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, फोीलेन पर टोल वसूली कर रही कंपनी इस पूरे घटनाक्रम में बेबस सी नजर आई। वाहनों की आग बुझाने के संसाधन समय पर नहीं मिलने से न तो तत्काल ही आग बुझ पाई और न ही युवक को बचाया जा सका।

टक्कर के बाद केबिन में लगी आग
बताया जा रहा है कि फोरलेन पर सरूपगंज में डाक बंगले के सामने दो ट्रोलर की आमने-समने टक्कर हो गई। सामने से आया ट्रोलर गलत दिशा में डिवाइडर पार करते हुए टकराया। हादसे के बाद ट्रोलर के केबिन आग की लपटों में घिर गए। हादसे में एक वाहन का चालक जिंदा जल गया। उसकी पहचान के लिए पुलिस ने ट्रोलर मालिक से सम्पर्क किया है।

केबिनों में फंस गए थे चालक
बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा दमकल वाहन बुलाए। इस दौरान केबिन बुरी तरह जल चुके थे। हादसे में ट्रोलर के केबिनों में चालक फंस गए, जिनको बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। दूसरे चालक शाहपुरा-भीलवाड़ा निवासी चालक बाबूलाल को झुलसी हालत में बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका। बाद में उसे एम्बुलेंस से सरूपगंज अस्पताल पहुंचाया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button