सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

मंत्री से चिपकने के चक्कर में राज्यमंत्री को क्रॉस करते रहे पीएमओ

  • कई बार पीछे छोड़ा, कार के गेट से सटे रहे पीएमओ, यहां भी राज्यमंत्री पीछे थे

सिरोही. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्रसिंह के दौरे के समय जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.वीरेंद्र महात्मा राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को भी क्रॉस करते दिखे। महकमे के मंत्री से चिपकने के चक्कर में वे राज्यमंत्री को पीछे धकेलते दिखे। यहां तक कि इस पूरे दौरे में स्वास्थ्य मंत्री को सब ठीक दिखाने का जुगाड़ करते देखे गए। वे स्वास्थ्य मंत्री से चिपक कर चलते नजर आए। ऐसे में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को भी क्रॉस करते दिखे। अधिकतर जगह राज्यमंत्री को भी पीछे छोड़ स्वास्थ्य मंत्री के साथ चलते रहे। प्रस्थान के समय स्वास्थ्य मंत्री जब कार में बैठे तब भी पीएमओ कार के गेट से सटकर खड़े हो गए, जबकि राज्यमंत्री उनके पीछे ही थे।

सब ठीक दिखाने की जुगत में रहे
इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री ने जनाना अस्पताल परिसर में सहकारी समिति के दवा काउंटर को चलते-चलते ही पूछा दवाइयों की उपलब्धता पर्याप्त है क्या, इस पर साथ चल रहे पीएमओ ने तपाक से कहा, सर यह भंडार की दुकान है। इससे आगे अन्नपूर्णा रसोई देखी तो फिर पूछा खाना मिल रहा है, लेकिन नजर गई तो अंदर ताला लगा दिखा। पीएमओ ने यहां भी बात संभाली कहा, सर खाना मिलता है अब दोपहर हो गई है।

सब ठीक दिखाने के चक्कर में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को पीछे छोड़ रहे पीएमओ।

सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप
उधर, भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भी आरोप लगाते हुए बताते हैं कि चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह बिगड़ी हुई है। सरकार की छवि धूमिल हो रही है, लेकिन प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहे। पदाधिकारियों का कहना रहा कि बताए जाने पर पीएमओ खुद स्वीकारते हैं कि वे इस पद पर रहना ही नहीं चाहते। संभवतया राज्यमंत्री को हर बार क्रॉस करने के पीछे यह भी एक कारण हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button