राजस्थानjalorerajasthanजालोर

शादी समारोह में नृत्य कर रही युवती को दिल का दौरा, मौत

  • युवती की चार माह पहले ही हुई थी शादी

जालोर. जिले के बागोड़ा क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला वाक्या सामने आया है। शादी की खुशियों के बीच नृत्य कर रही युवती की मौत से मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि बंदोली में नृत्य कर रही युवती को दिल का दौरा पड़ा, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसका दम टूट गया। इसकी शादी चार माह पहले ही हुई थी।

जानकारी के अनुसार बागोड़ा क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह चल रहा था। सोमवार रात बंदोली के दौरान ननिहाल आई युवती को अचानक चक्कर आ गए तथा गिर गई। परिजन उसे अचेत अवस्था में ही तत्काल अस्पताल ले गए। मोरसीम में प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे रैफर कर दिया गया, लेकिन उसका दम टूट गया। मृतका का नाम श्रीमती दीपू बताया जा रहा है। करीब चाह माह पहले ही इसकी शादी हुई थी। यहां अपने रिश्तेदार की शादी में आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button