सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

अधिकारियों ने थामा साइकिल का हैंडल और मारा पैडल

  • साइकिल से दफ्तर पहुंचे अफसर, दिया ईंधन बचाने का संदेश

सिरोही. जिलास्तरीय अधिकारियों ने शुक्रवार को साइकिल की सवारी करते हुए ईंधन बचाने का संदेश दिया। जिला कलक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर समेत कई अधिकारी साइकिल पर दफ्तर पहुंचे। ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईंधन और संसाधनों की बचत की अपील की है। इसके बाद जिला कलक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर की पहल पर शुक्रवार को यह नजारा देखने को मिला।
सुबह विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी साइकिल से दफ्तर पहुंचे। इसमें जिला कलक्टर समेत मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक गोविन्द चौधरी आदि शामिल रहे। साइकिल से कार्यस्थल पर पहुंचकर सभी को ईंधन एवं संसाधनों की बचत का संदेश दिया।

ईंधन व संसाधन बचाने की अपील
उधर, जिला कलक्टर ने जिलेवासियों से भी इस सम्बंध में अपील की है। उनका कहना रहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संदेश के अनुसार जिलेवासी भी अपने स्वास्थ्य आदि सभी पहलुओं का ध्यान रखते हुए संभव हो तो सप्ताह में कम से कम एक दिन ईंधन की बचत करें। साइकिल व पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि का उपयोग करें तथा अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें।

पेट्रोल पम्प से बैरंग लौट रहे वाहन चालक
उधर, जिले में कई पेट्रोल पम्प बंद हो गए हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के बगैर चल रहे इन पम्पों पर आने वाले लोग बैरंग लौट रहे हैं। शहर में तीन बत्ती के समीप पेट्रोल पम्प शुक्रवार को सूखा नजर आया। सैल्समैन लोगों को वापस भेजते गए। वहीं, राजमाता धर्मशाला के समीप पम्प पर सादे पेट्रोल के बजाय पॉवर पेट्रोल ही था, जिससे लोगों को प्रति लीटर दस रुपए तक ज्यादा चुकाने पड़े। उद्योग केंद्र के समीप संचालित पम्प पर वाहन चालकों को अधिकतम दो सौ रुपए तक का पेट्रोल ही दिया जाता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button