सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

कलक्टर ने नहीं किया नकद भुगतान, मांगा क्यूआर कोड

  • खरीदी में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने का संदेश
  • जिला कलक्टर ने किया तिरंगा प्रदर्शनी का उद्घाटन

सिरोही. हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यहां जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन जिला कलक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर ने किया। दो दिवसीय प्रदर्शनी में तिरंगा एवं वंदे मातरम् की इतने सालों की यात्रा का उल्लेख किया गया है, ताकि लोग अनछुए तथ्यों से भी रूबरू हो सके।

इस दौरान जिला कलक्टर ने स्टॉल लगाकर प्रदर्शित किए जा रहे राजीविका के उत्पादों का अवलोकन किया। महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पादों की खरीद कर उत्साहवर्धन किया। साथ ही क्यूआर कोड से राशि ट्रांसफर करते हुए डिजिटल भुगतान पर जोर दिया। प्रदर्शनी में फ्लैग्स एवं स्टेंडी पर तिरंगा व वंदे मातरम् के गौरव महत्व तथा इतिहास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलू दर्शाए गए हैं, ताकि प्रदर्शनी के माध्यम से लोग देश की गौरवशाली इतिहास का स्मरण कर सके। इसका उद्देश्य आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गाशंकर मीणा, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, पीआरओ धीरजकुमार दवे, नगर परिषद आयुक्त जोधाराम बिश्नोई समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके समक्ष हर कोई ठिठकता दिखा
वंदे मातरम् के हिंदी वर्जन को लेकर लोगों में ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। जिला कलक्टर समेत अधिकारियों ने इसका अवलोकन किया। इस स्टेंडी के समक्ष हर कोई ठिठकने को विवश दिखा। वहीं, छात्रों ने भी इसका अवलोकन किया तथा हिंदी में दर्शाए राष्ट्रीय गीत को पढ़ते हुए कंठस्थ करने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button