राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

सिरोही के देवासी बने बोर्ड सदस्य, दिल्ली में ली शपथ

  • नारायण देवासी बने विमुक्त, घुमंतू, अद्र्ध घुमंतू समुदाय कल्याण बोर्ड के सदस्य

सिरोही. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भवन दिल्ली में नारायण देवासी ने विमुक्त, घुमंतू, अद्र्ध घुमंतू समुदाय कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में शपथ ली। विभागीय सचिव एवं बोर्ड चेयरमैन सुधांश पंथ ने शपथ दिलवाई। इनका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।

शपथ ग्रहण अवसर पर नव नियुक्त बोर्ड सदस्य नारायण देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण किए हंै और आज ही के दिन मुझे नई जिम्मेदारी की शपथ लेने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने डीएनटी क्षेत्र में काम करने के अवसर को बेहतरीन कार्य बताया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीब को गणेश मान कर सीमान्तिक डीएनटी समुदायों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। बोर्ड की ओर से संचालित योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पंहुचाने के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने प्रदेश में दादूदयाल योजना के माध्यम से डीएनटी समुदाय के लोगों को निशुल्क पट्टे देने, आवासीय भूखण्ड उपलब्ध करवाने तथा घुमंतू, अद्र्ध घुमंतू जातियों के लोगों को पहचान पत्र देने के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम किया है। राजस्थान की तर्ज पर देश के सभी राज्यों में डीएनटी समुदायों के लिए योजना बनाने के लिए वहां की सरकारों के साथ बोर्ड समन्वय बना कर सुझाव व प्रस्ताव देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button