राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

सिरोही में बहू ने पूरा किया ससुर का अधूरा सियासी सपना

– राजनीतिक करियर में प्रधान बनने का सपना पूरा न हो सका था

– वरिष्ठ कांग्रेसी प्रकाश अग्रवाल की एमबीए पुत्रवधू को मिली प्रधान की कमान

सिरोही. सिरोही पंचायत समिति में इस बार कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाया है। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में कांग्रेस की जीत के बाद प्रधान पद की कमान नेहा पुनीत अग्रवाल को सौंपी गई है। नेहा अग्रवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश अग्रवाल की पुत्रवधू और वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पुनीत अग्रवाल की पत्नी हैं। परिणाम के बाद पूरा परिवार खुश नजर आया। इस मायने में कि दो बार चुनावी हार का सामना कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश अग्रवाल का अधूरा सपना उनकी पुत्रवधू नेहा अग्रवाल ने पूरा कर दिया है।

बरसों पुराना सपना साकार हुआ

जावाल निवासी नेहा अग्रवाल उच्च शिक्षित हैं। उन्होंने फाइनेंस में एमबीए किया है। विवाह से पहले वे एक निजी बैंक में कार्यरत थीं। राजनीति में उनकी एंट्री के साथ ही अग्रवाल परिवार का वर्षों पुराना सियासी सपना भी पूरा हो गया। इनके ससुर राजनीतिक करियर में प्रधान बनना चाहते थे पर तमाम कोशिश के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई थी। प्रकाश अग्रवाल ने वर्ष 1988 और 2010 में प्रधान पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद परिवार लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा में सक्रिय रहा। इसी का राजनीतिक फायदा परिवार को मिला।

भाजपा का गढ़ ढहाया

इस बार भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले जावाल से नेहा अग्रवाल ने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव भारी मतों से जीता। इसके बाद कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया और वे प्रधान निर्वाचित हुईं। राजनीतिक गलियारों में नेहा की जीत को अग्रवाल परिवार की सामाजिक पकड़ और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के प्रति राजनीतिक निष्ठा के परिणाम के रूप में भी देखा जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button