जोधपुरrajasthanराजस्थान

कुंवारा है और दो बेटियों की सगाई कर आया

  • समधी से पैसे ऐंठे, मामला खुला तो लोगों ने बांधकर पीटा

जोधपुर. उसकी अभी शादी तक नहीं हुई और अपनी दो बेटियों की सगाई कर आया। समधी से कुछ पैसे भी ऐंठ लिए। मामला खुला तो लोगों ने बांध कर पिटाई कर दी। लोगों ने उसका सिर मुंडा तथा मुंह काला किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। अब पुलिस आरोपियों की शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक पर पहले भी लोगों से ठगी करता रहा है। फर्जी रिश्ता तय करने से समधी पक्ष की बदनामी हुई। इससे नाराज होकर युवक की पिटाई करना बताया जा रहा है।

https://rajasthandeep.com/?p=3294 … प्रिंसिपल ने की प्रेमिका से शादी, अब आए दिन पति की पिटाई- पत्नी की हिंसा का शिकार पति ने घर में लगाए सीसी टीवी कैमरे, पुलिस में शिकायत के लिए पेश किए पिटाई के फुटेज… जानिए विस्तृत समाचार… 

इसलिए पिटाई कर दी
जानकारी के अनुसार खेड़ापा थाना क्षेत्र में किंजरी गांव निवासी देवीसिंह ने जोइंतरा निवासी जेठूसिंह के यहां अपनी दो बेटियों का रिश्ता तय किया। ग्रामीण बताते हैं कि इसके बदले देवीसिंह ने जेठूसिंह से कुछ रुपए भी लिए थे। इस बीच कुछ लोगों से जेठूसिंह को पता चला कि देवीसिंह की तो शादी भी नहीं हुई है। इस पर नाराज होकर उसने देवीसिंह को बुलाया तथा मारपीट की।

https://rajasthandeep.com/?p=3289 … टोल प्लाजा पर दिन-दहाड़े फायरिंग, आग में जला लग्जरी वाहन- वाहनों को टक्कर मारते हुए दहशत फैलाई, लाठियों व पत्थरों से भी किया वाहनों पर हमला … VIDEO जानिए विस्तृत समाचार… 

बांधकर मुंह काला किया
ग्रामीण उसे गांव के समीप सुनसान जगह ले गए। वहां जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया। उसके सिर को आधा मुंडवा कर माफी मंगवाई। इसके बाद देवीसिंह का मुंह भी काला कर दिया।

https://rajasthandeep.com/?p=3252 … भर्ती का झांसा और 10 लाख में सौदा, फर्जी निकली नकल पर्ची- कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने आया अभ्यर्थी गिरफ्तार, पर्ची पर लिखे मिले 142 सवालों के जवाब  … जानिए विस्तृत समाचार…

स्वस्तर पर जांच कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार बुधवार को इस तरह का वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों की मदद से वीडियो में दिख रहे लोगों के नाम और मामले की जानकारी मिली है। घटना की तिथि व इसमें अन्य कौन शामिल है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वैसे देवीसिंह ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर पर ही जांच कर रही है।#jodhpur. he is bachelor and took engagement to his two daughters

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button