politicsrajasthansirohiजालोरराजनीतिराजस्थानसिरोही

गांव इकाई से जिलाध्यक्ष और अब दिल्ली के सफर का टिकट

  • यह भाजपा ही है, जो कार्यकर्ता को फर्श से अर्श तक पहुंचाती है

सिरोही/जालोर. जालोर संसदीय क्षेत्र (Jalore parliamentary constituency) के लिए भाजपा ने जिस कार्यकर्ता को उम्मीदवार घोषित किया है वह धरातलीय पकड़ रखने वाला कार्यकर्ता है। राजनीतिक समझ और लोगों के बीच गहरी पैठ रखने वाला यह कार्यकर्ता गांव इकाई से जिलाध्यक्ष पद तक पहुंच चुका है। पार्टी ने अब इन्हें दिल्ली का सफर तय करने का टिकट दिया है। निचले स्तर के कार्यकर्ता को जब सांसद पद का प्रत्याशी बनाया जाए तो यह कहने में भी कोई हर्ज नहीं लगता कि यह भाजपा ही है, जो अपने कार्यकर्ता को फर्श से अर्श तक पहुंचाती है।#District President from village unit and now BJP candidate for Jalore parliamentary constituency

https://rajasthandeep.com/?p=5811 … सीट पर बैठते ही निरीक्षक बदले, देर शाम खुद ही बदल गए- महज एक दिन के एसपी, वर्किंग शुरू की और ज्वाइनिंग के अगले ही दिन रवानगी … जानिए विस्तृत समाचार…

पार्टी की यह पसंद आम जनता की पसंद
जालोर संसदीय क्षेत्र के लिए इस बार लुम्बाराम चौधरी (BJP candidate Lumbaram Chaudhary) को टिकट दिया गया है। पार्टी की यह पसंद आम जनता की पसंद कही जा सकती है। इसलिए कि टिकट घोषित होने के बाद से ही लोग इनके सरल व सादगीपूर्ण व्यवहार को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। कहीं जाना हो तो बाइक पर बैठने से भी गुरेज नहीं। और तो और मुलाकात के लिए हर व्यक्ति की पहुंच में।

https://rajasthandeep.com/?p=5747 … इस दिशा में फिजिबिलिटी तो सिरोही-जालोर का हो कायाकल्प – भरपूर पानी के बावजूद सिरोही आखिर प्यासा क्यों रहे, मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता लुम्बाराम चौधरी ने बताई प्लानिंग… जानिए विस्तृत समाचार…

निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिला मान-सम्मान
आमतौर पर यही देखा गया है कि राजनीति में आगे बढऩा है तो परिवारवाद और धन बल जरूरी है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। कम से कम भाजपा ने यह साफ कर दिया कि संगठन में जी जान से काम करने वालों को यहां पूरा मान दिया जाता है। फिर चाहे निचले स्तर का कार्यकर्ता ही क्यों न हो। भाजपा में संगठन को सर्वोपरि मानने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हमेशा ही आगे बढ़ाया जा रहा है।

https://rajasthandeep.com/?p=5790 … जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की उपचार नहीं मिलने से मौत, परिजनों का आरोप नशे की हालत में गपशप करते रहे डॉक्टर ने बरती लापरवाही … जानिए विस्तृत समाचार…

जनता के लिए हमेशा ही मुखर रहे हैं
जिले में मंडल इकाई से लेकर जिलाध्यक्ष तक पहुंचे लुम्बाराम चौधरी जितने सादगी पसंद है उतनी ही जनता के प्रति जवाबदेही भी रखते हैं। जनता के हितों को लेकर वे हमेशा ही मुखर रहे हैं। जिस तरह सत्ता में रहते हुए जनता से जुड़े मुद्दों पर वे काम करते हैं, विपक्ष में रहते हुए भी वे प्रदर्शन करते हुए सत्ता पक्ष को घेरते रहे हैं।

https://rajasthandeep.com/?p=5758 …करीब 40 लाख से निर्मित एक किमी सडक़ 8 माह में दे गई दगा- किनारे की सडक़ दब गई, दिख रही दरारें- साफ नजर आ रही लीपापोती … जानिए विस्तृत समाचार…

https://tinyurl.com/y9eyvzjx … पुलिस नहीं चला रही डंडे इसलिए नदी-नालों में चल रहे अड्डे- सख्ती नहीं होने से आबूरोड में अर्से से चल रहा जुआ-सट्टा …जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=5825 …  दांतों का इलाज कराने गई महिला से इंजेक्शन लगाकर की अश्लील हरकतें, सालभर से बलात्कार एवं शोषण करता रहा डॉक्टर … जानिए विस्तृत समाचार…


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button