
- उप मुख्यमंत्री को स्थानीय विधायक ने पहनाई सामाजिक पगड़ी
सिरोही. उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा (Premchand berva) समेत तीन मंत्री व भाजपा संगठन के पदाधिकारी गुरुवार को सिरोही पहुंचे। यहां जिला प्रशासन व संगठन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ आए राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक ओटाराम देवासी (OTARAM dewasi) ने भी अपनी धरती पर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने सामाजिक परम्परा के तहत अपने जैसी ही लाल पगड़ी पहनाई। सहकारिता मंत्री भुपेंद्र दक भी उनके साथ रहे।
उप मुख्यमंत्री (DEputyCM) अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटा देरी से पहुंचे। उनके स्वागत के लिए यहां भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह से ही मौजूद रहे। इस दौरान जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, नगर अध्यक्ष चिराग रावल, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, महिपालसिंह चारण, हिम्मत छीपा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



