crime newspalirajasthanपालीराजस्थान
पिस्टल लेकर घूम रहे आरोपी को पकड़ा, फिर सप्लायर भी धरा गया

- जालोर व फालना निवासी हैं आरोपी, हाईवे के बाइपास पर गिरफ्तार
पाली. सुमेरपुर थाना पुलिस ने अवैध रूप से पिस्टल लेकर घूम रहे एक जने को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पिस्टल सप्लायर को भी दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सुमेरपुर बाइपास पर घूम रहे एक जने को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पिस्टल बरामद की गई। आरोपी कवराड़ा (भाद्राजून-जालोर) निवासी वीराराम पुत्र साकलाराम प्रजापत से इस सम्बंध में पूछताछ की गई। उसने पिस्टल सप्लायर के बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस ने तत्काल ही कर्रवाई करते हुए अवैध रूप से पिस्टल सप्लाई करने वाले सरखेजड़ा (फालना-पाली) निवासी चन्दनसिंह पुत्र हमीरसिंह राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।