festivalpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थानसिरोही

संविधान निर्माता को किया नमन, बच्चों में बांटी मिठाई

  • गणतंत्र दिवस पर भाजपा एससी मोर्चा का कार्यक्रम
    सिरोही. गणतंत्र दिवस पर भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल पर संविधान निर्माता बाबा साहेब को माल्यार्पण कर नमन किया गया। साथ ही कच्ची बस्ती में मिठाई बांटी।

https://rajasthandeep.com/?p=2442 आसमां में फहराया तिरंगा, चहुंओर दिखा उल्लास- झांकियों ने मन मोहा, सांस्कृतिक झलकियों ने लुभाया… जानिए विस्तृत समाचार…

इस मौके पर भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक वीरेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के तहत समाज के हर वर्ग के विकास के लिए व्यवस्था दी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने कहा कि समाज में कोई वर्ग उपेक्षित न रहे यह बाबा साहेब का सपना था। भाजपा ने उनके इस सपने को साकार करने के लिए कई योजनाएं लागू की है। पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण राठौड़, नगर मंडल महामंत्री वीरेन्द्र एम. चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, अशोक पुरोहित, महिपालसिंह, पार्षद अरुण ओझा, गीता पुरोहित, प्रीति चौहान, सुरेश सगरवंशी, दमयंती डाबी, मणिदेवी माली, अनिल प्रजापत, हेमंत पुरोहित, अजय भट्ट, गोविंद माली, विजय पटेल, कपूर पटेल आदि उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए खुशियां मनाई

भाजपा ने फहराया ध्वज
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए खुशियां मनाई। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि वीरेन्द्रसिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली, जिला परिषद सदस्य दलीपसिंह मांडानी, लुम्बाराम चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, बाबूसिंह मांकरोड़ा, मांगूसिंह, धनपतसिंह राठौड़, हार्दिक देवासी, भरत माली समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।#Sirohi. Republic Day celebrated, Tributes to the framer of the constitution, sweets distributed among children

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button