
- नगरीय निकाय चुनावों को लेकर लॉटरी से आरक्षित किए वार्ड
- लॉटरी के साथ ही दावेदार बिछाने लगे चुनावी चौसर
सिरोही. नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत कलक्ट्री सभागार में नगरीय निकायों के वार्डों में लॉटरी से आरक्षण तय किया गया।
अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर ने की। लॉटरी के साथ ही दावेदारों ने अपने-अपने वार्ड एवं क्षेत्र में चुनावी चौसर बिछाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद सिरोही के वार्ड संख्या 03, 05, 26, 30 को अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या- 33 व 34 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड – 02 व 23 अनुसूचित जनजाति तथा वार्ड 06 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड 07, 17, 21, 24 व 27 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा वार्ड 13 व 15 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड एक, 04, 08, 09, 10, 12, 14, 16, 18, 25, 29, 31 व 32 अनारक्षित एवं वार्ड संख्या- 11, 19, 20, 22, 28 व 35 अनारक्षित (महिला) के लिए घोषित किए गए हैं।
नगर पालिका माउंट आबू
इसी तरह नगरपालिका माउंट आबू वार्ड संख्या- 10, 18 व 21 अनुसूचित जाति, वार्ड 09 व 11 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड 07, 08 व 22 अनुसूचित जनजाति तथा वार्ड 13 व 16 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड 12 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा वार्ड संख्या- एक अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड 02, 03, 04, 06, 19, 20, 23, 24 व 25 अनारक्षित एवं वार्ड संख्या- 05, 14, 15 व 17 अनारक्षित (महिला) के लिए घोषित किए हैं।
नगर पालिका मंडार
नगर पालिका मंडार वार्ड संख्या- 06, 07, व 12 अनुसूचित जाति, वार्ड 09 व 13 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड 01 अनुसूचित जनजाति तथा वार्ड 20 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड 14 व 18 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा वार्ड 16 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड 02, 04, 05, 08, 10, 11 व 15 अनारक्षित एवं वार्ड संख्या- 03, 17 व 19 अनारक्षित (महिला) के लिए घोषित किए हैं।
नगर पालिका आबूरोड
नगर पालिका आबूरोड वार्ड संख्या- 05, 11, 22, 24, 25 व 32 अनुसूचित जाति, वार्ड 13, 26 व 34 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड 08, 28 व 29 अनुसूचित जनजाति तथा वार्ड 39 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड 19, 33, 35, 38, 40 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा वार्ड 27 व 36 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड 01, 09, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 20, 21, 30, 31 व 37 अनारक्षित एवं वार्ड संख्या- 02, 03, 04, 06, 07, 12 व 23 अनारक्षित (महिला) के लिए घोषित किए गए हैं।
नगर पालिका शिवगंज
नगर पालिका शिवगंज वार्ड संख्या- 02, 11 व 27 अनुसूचित जाति, वार्ड 05 व 33 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड 01 अनुसूचित जनजाति तथा वार्ड 04 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड 06, 16, 17, 28, 32 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा वार्ड 23 व 34 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड 03, 07, 08, 09, 12, 13, 14, 15, 18, 20, 21, 22, 26 व 35 अनारक्षित एवं वार्ड संख्या- 10, 19, 24, 25, 29, 30 व 31 अनारक्षित (महिला) के लिए घोषित किए गए हैं।
ेनगर पालिका पिण्डवाड़ा
नगर पालिका पिण्डवाड़ा वार्ड संख्या- 17, 20 व 24 अनुसूचित जाति, वार्ड 22 व 23 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड 02 अनुसूचित जनजाति तथा वार्ड 03 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड 06, 07, व 21 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा वार्ड 05 व 11 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड 01, 04, 08, 12, 13, 15, 16, 19 व 25 अनारक्षित एवं वार्ड संख्या- 09, 10, 14 व 18 अनारक्षित (महिला) के लिए घोषित किए गए हैं।



