
- राज्यमंत्री ने कहा, देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से हुआ संभव
सिरोही. सिरोही से नवनिर्वाचित विधायक ओटाराम देवासी राज्यमंत्री बनने के बाद बुधवार को पहली बार गृहक्षेत्र में आए तथा सिरोही के आराध्य सारणेश्वर महादेव के दरबार में धोक लगाई। गृह क्षेत्र शिवगंज व सिरोही में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके लिए लोगों में भी अपार उत्साह बना रहा। वहीं, राज्यमंत्री ने भी जनता का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि देवतुल्य जनता का आशीर्वाद मिलने से ही वे राज्यमंत्री बने हैं। शिवगंज व सिरोही में अलग-अलग जगह हुए कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही।
सारणेश्वरधाम में दर्शन किए
राज्यमंत्री बनने के बाद वे पहली बार अपने गृह क्षेत्र में आए। सिरोही के आराध्य सारणेश्वरधाम में भी दर्शन किए तथा धोक लगाकर खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रीमंडल विस्तार किया है। इसमें सिरोही से विधायक ओटाराम देवासी को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।
समारोह में कहा, जनता का ऋणी रहूंगा
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने यहां समारोह में कहा कि सिरोही की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से जीत कर मंत्री बना, इसके लिए जनता का ऋणी रहूंगा। सिरोही के लिए विकास कार्य बढ़ाए जाने एवं सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

पहनाई 11 किलो फूलों की माला
स्वागत कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी के नेतृत्व में रखा गया। जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सिरोही आगमन पर स्वागत सत्कार किया गया। सिरोही नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल की ओर से 11 किलो फूलों की माला पहनाई गई। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने किया।
मंच पर इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, लुम्बाराम चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्रसिंह चौहान, प्रधान हसमुख मेघवाल, नितिन बंसल, राधिका देवासी, विशनसिंह, दिलीपसिंह मांडाणी, ताराराम माली, बाबूभाई पटेल, अरुण ओझा समेत कई लोग मौजूद रहे।
अधिकारियों की बैठक लेंगे
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी 4 जनवरी को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर एक बजे माउंट आबू के लिए रवाना होंगे। वहां 2 बजे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय तोरणा ढुढाई में आयोजित जिला स्तरीय क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे। शाम 4 बजे मुंडारा के लिए प्रस्थान करेंगे।
https://rajasthandeep.com/?p=5280 … आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी ने कहा सोशल मीडिया के जमाने में भी टीवी और अखबार ही भरोसेमंद- नियमित अखबार पढऩे की आदत रखने वाले युवा हमेशा प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर साबित होते हैं … जानिए विस्तृत समाचार…
https://www.youtube.com/watch?v=c4ioE0HzY7g … सिरोही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रचंड जीत… निकला विजयी जुलूस…समर्थकों के उल्लास की कुछ झलकियां … videoजानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5221 … अलग रंग में रंगा नजर आया सिरोही- सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान- कहा राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को न रूकना है और न थकना है … video जानिए विस्तृत समाचार…