सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

बांग्लादेश से भारत में अवैध घुसपैठ, एक और युवती पकड़ी

  • गुजरात के रास्ते आबूरोड आ रही अवैध बांग्लादेशी युवतियां
  • आबूरोड में ही पहले दो युवतियों को पकड़ चुकी है पुलिस

सिरोही. बांग्लादेश से अवैध घुसपैठियों के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। आबूरोड में एक और बांग्लादेशी युवती पकड़ में आई है, जो बांग्लादेश से अवैध रूप से आई है। इससे पहले आबूरोड में ही अन्य दो युवतियों भी पकड़ी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि ये युवतियां अवैध घुसपैठ के जरिए भारत में आ रही हैं एवं गुजरात के रास्ते आबूरोड तक पहुंची।

पुलिस के अनुसार आबूरोड में तलहटी के समीप आबू इन होटल के पास संदिग्ध युवती की जानकारी मिली। दबिश देने पर होटल के पीछे एकांत में बने मकान की पहली मंजिल पर संदिग्ध महिला मिली। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे सिरोही पहुंचाया गया। यहां पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारियों ने वापस पूछताछ की। तब युवती ने अपना नाम ढाका नारगंज (जिला कालीबाजार-बांग्लादेश) निवासी रीमा पुत्री अब्दुलाह उर्फ साजन मियां मुसलामान बताया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आईबी, सीआईडी जोन यूनिट के अधिकारी भी पहुंचे तथा विस्तृत पूछताछ की। सामने आया कि वह बगैर वैध दस्तावेज के बांग्लादेश से भारत में घुसी थी। उसके पास बांग्लादेश का राष्ट्रंीय परिचय पत्र भी मिला है। अब इस युवती को बांग्लादेश प्रत्यावर्तन करने को लेकर अन्य विभागों से समन्वय किया जा रहा है।

लगातार हो रही अवैध घुसपैठ
आबूरोड में लगातार तीसरी युवती पकड़ में आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बांग्लादेशी से अवैध घुसपैठ हो रही है। भारत में घुसने के बाद ये युवतियां गुजरात से होते हुए आबूरोड पहुंची। राजस्थान का यह क्षेत्र गुजरात से सटा हुआ है। युवतियों के आबूरोड आने का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ ही दिनों के अंतराल में इस तरह के दो मामले व तीन युवतियां मिलने के बाद जांच एजेंसियां भी सतर्क हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button