सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं विजन डॉक्यूमेंट है

  • राज्यमंत्री ने कहा, इतिहास में याद रखने वाला बजट

सिरोही. केंद्रीय बजट में किए गए प्रावधानों को लेकर पंचायतराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। बताया कि हर व्यक्ति के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग व उद्यमी के सशक्तीकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। कहा कि यह बजट सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी, दूरदर्शी व सर्वव्यापी है।

उन्होंने बताया कि इसे इतिहास में उस बजट के रूप में याद किया जाएगा, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार दिया है। बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन डॉक्यूमेंट है। केंद्रीय बजट में की गई घोषणाओं से देशभर में विभिन्न क्षेत्रों और सेक्टर के विकास को मजबूती मिलेगी। साथ ही विश्वपटल पर भारत की सशक्त उपस्थिति के नए अवसर सृजित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button