सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

अपहरण कर जानलेवा हमला, लूट ले गए मोबाइल व नकदी

  • बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र पर हमला, 11 जनों पर मामला दर्ज

सिरोही. रोहिड़ा थाना क्षेत्र के तरूंगी गांव में बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र पर दर्जनभर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उनके पास से नकदी व मोबाइल लूट ले गए। पुलिस में पिता-पुत्र का अपहरण कर जानलेवा हमला व लूट का मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार तरूंगी निवासी सवाराम पुत्र गजाराम रेबारी ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनके भाई लालाराम पुत्र नेतीजी व भतीजा रणछोड़ पुत्र लालाराम बाइक पर भारजा जा रहे थे। इस दौरान जीयणा वाला कुएं के समीप दो बाइक व कार लेकर खड़े कुछ लोगों ने उनसे मारपीट की तथा अपहरण कर मोडाराम के घर ले गए। वहां कमरे में गंभीर मारपीट की तथा उनके पास से साठ हजार रुपए नकदी व मोबाइल लूट लिया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा गंभीर घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रघुराम पुत्र चौपाराम रेबारी, वाहन मालिक चतराराम पुत्र रावाराम, जीवाराम पुत्र भैराराम, गेना पुत्र रामाजी, जोधाराम, माला पुत्र मोताराम, मोडाराम पुत्र रामाजी, नरेगा पुत्र मोडाराम, जवाना पुत्र मोडाराम, संग्रामा पुत्र गेनाराम, कंचना पुत्र अमराराम के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

फिरौती मांगने का भी लगाया आरोप
उधर, परिवादी ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को भी परिवाद दिया है। इसमें बताया कि आरोपियों ने इन दोनों को छोडऩे के लिए पांच लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी। उसके भाई व भतीज की गंभीर स्थिति होने से वे लोग तत्काल ही आबूरोड व वहां से पालनपुर ले गए थे। ऐसे में एफआईआर में यह दर्ज नहीं करवा पाए। पुलिस ने इसमें रास्ता रोकने व अपहरण का ही मामला दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन
इस मामले में परिवादी का आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों की प्रदर्शनी करते हंै। अवैध पिस्टल, बंदूक आदि का प्रदर्शन करते हुए ऑडियो-वीडियो अपलोड करते हैं। इस सम्बंध में पुलिस को एक पेन ड्राइव भी दी गई है। आरोप है कि वे लोग लाठियां व तलवारों के साथ घूम रहे हैं, जिससे आरोपियों के डर से वे लोग उपचार भी छुपते हुए करवा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button