सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

टेप से चिपकाया दो हिस्सों में कटा मुख्यमंत्री का चेहरा

  • कटे-फटे पोस्टर से कर रहे सरकारी योजनाओं का प्रचार
  • योजनाओं के प्रचार के लिए ग्राम रथ अभियान का आगाज

सिरोही. सरकारी योजनाओं के प्रचार को लेकर रथों को रवानगी दी गई है। ग्राम रथ अभियान का पूरे तामझाम के साथ आगाज किया गया, लेकिन सीएम का चेहरा कटा-फटा दिखा। चौंकना लाजिमी पर हकीकत यही है। प्रचार रथ के पीछे लगा योजनाओं को दर्शाने वाला पोस्टर कटा-फटा था। इस पर ऊपरी आधे हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का फोटो लगा है। निचले हिस्से में योजनाएं दर्शाई है। योजनाओं के प्रचार को निकले एक रथ पर यह पोस्टर दो हिस्सों में कटा हुआ है। इसमें भी मुख्यमंत्री का पूरा फोटो दो हिस्सों में कटा हुआ है। इसे टेप से चिपकाया गया है। आगाज के दौरान पूरा सरकारी तामझाम किया गया, लेकिन कटे-फटे पोस्टर पर किसी की नजर नहीं गई।

हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी
ग्राम रथ अभियान का जिलास्तरीय शुभारंभ मंगलवार को कलक्ट्री से किया गया। पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिला प्रमुख अर्जुनराम, प्रधान हंसमुखकुमार व जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किए। पूर्व विधायक जगसीराम कोली, एडीएम राजेश गोयल, सीईओ प्रकाशचंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

सिरोही में ग्राम रथ को हरी झंडी दिखाते राज्यमंत्री

कला जत्था कलाकारों ने दी प्रस्तुति
आगाज के दौरान कला जत्था के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अभियान के तहत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथ संचालित किए जाएंगे। इससे कुल तेरह विभागों की योजनाओं एवं नवाचार का प्रचार किया जाएगा। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि ग्राम रथ अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं पशुपालकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करना है। इन रथों के माध्यम से प्रत्येक पात्र तक योजनाओं की जानकारी पहुंच सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button